बिलासपुर में बढ़ता जा रहा जमीनों पर कब्जों का खेल, दो पक्षों में मारपीट, तो कार्रवाई केवल एक पक्ष पर
लेखःसुनील शर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
गणेशदत्त राजू तिवारी
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। कांग्रेस सरकार के 17 जून को ढाई साल पूरे हो रहे और जमीन-दुकान को लेकर पार्टी में झगड़े बढ़ गए हैं। मारपीट, सिर फुट्टौवल निलंबन, जेल जाना हो रहा है। झगड़ों का शोर दिल्ली पहुंच रहा है। 8 जून को पुराना बस स्टैंड स्थित एक दुकान को खाली कराने को लेकर कांग्रेस नेता के करीबी अभय बरूआ, विधानसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवा नायडू व महासचिव ऋषि कश्यप और शहर कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव इस्माइल खान और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सोहराब खान के खिलाफ पुलिस गैरजमानती धाराएं लगाई।
रातोंरात शिवा नायडू और ऋषि कश्यप निलंबत किए गए लेकिन कांग्रेस ने इस्माइल खान और सोहराब खान के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। इधर पार्टी की छवि से ज्यादा नेताओं को इस बात की चिंता है कि कहीं घटना से उनका नाम न जुड़ जाए और वे दूरी बना रहे हैं। पढ़िए,शहर के कांग्रेस पार्टी के जमीनी नेता क्या कह रहे-
इनका नाम पहले भी जमीन के मामले में आया-नायक
शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि घटना को प्रदेश कांग्रेस और युवक कांग्रेस के संज्ञान में ला चुके हैं। पदाधिकारी निलंबित हो चुके हैं। जांच के बाद कड़ी कार्यवाही होगी। अभय बरुआ कांग्रेस में नहीं है और शिवा नायडू का नाम पहले भी जमीन से जुड़े विवादों में आता रहा है। पार्टी की छवि खराब करने वालों पर अंकुश लगेगा।
ऐसी घटना से बचना चाहिए-केशरवानी
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि पुराना बस स्टैंड में हुई घटना बेहद दुखद। इस तरह की घटना कांग्रेस सरकार में नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी की अनुशासित पार्टी है। इस तरह की घटना निंदनीय है। भविष्य में इस तरह की घटना से कांग्रेसजनों को बचना चाहिए।
इस घटना से कांग्रेस का लेना
देना नहीं-राय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि मामले में कांग्रेेस ने कार्यवाही की है। व्यक्तिगत कार्यों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। यह निजी मामला है और इसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है।
अटल से बात नहीं हुई, शैलेश चुप
झगड़े के चलते कांग्रेस पार्टी की छवि खराब होने के मामले में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल आउट ऑफ कवरेज एरिया बता रहा था। वहीं इस मामले में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय ने कुछ कहने से इनकार किया है।
कांग्रेस का नाम आने से पीड़ा है-रश्मि
संसदीय सचिव व तखतपुर विधायक डॉॅ. रश्मि आशीष सिंह ने कहा कि कांग्रेस की छवि को ध्यान में रखते हुए इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। ऐसी घटना से कांग्रेस की छवि खराब हो रही है। ऐसी घटनाओं में कांग्रेस का नाम आने पर मुझे पीड़ा है।
वातावरण शहर के हित में नहीं है
रामशरण निगम के महापौर रामशरण यादव का इस घटना पर कहना है कि ये वातावरण शहर के हित में नहीं है। किसी को व्यवसाय करने की मनाही नहीं है पर उसे संवैधानिक दायरे में रहते हुए करना चाहिए।
शहर में झगड़ा नहीं होना चाहिए-बोलर
पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर का कहना है कि जिनके बीच विवाद हुआ है, वे कांग्रेस का चेहरा नहीं है। इसलिए कांग्रेस की छवि खराब होने जैसी बात नहीं है। इस तरह से लड़ाई झगड़ा किसी भी स्थिति में शहर में नहीं होना चाहिए।
कांग्रेस के बड़े नेता इन्हें मदद नहीं कर रहे-रविंद्र
प्रदेश कांग्रेस सचिव रविंद्र सिंह का कहना है कि जिनका विवाद हुआ वे कांग्रेस के पदाधिकारी बनने से पहले इस लाइन में हैं। कांग्रेस के कोई भी बड़े नेता दोनों पक्षों में किसी को मदद नहीं कर रहे हैं और न ही शह दे रहे हैं।

No comments:
Post a Comment