डिप्टी कलेक्टर ने किया बलात्कार, महिला पुलिस कांस्टेबल ने लगाया आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुलिस कांस्टेबल ने डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया है। थाने में दर्ज शिकायत के बाद यहां हड़कंप मच गया। पूरा मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का हैं। डौंडी थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने बीजापुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
महिला आरक्षक का आरोप है कि डिप्टी कलेक्टर ने शादी का वादा कर करीब एक साल से शारीरिक शोषण किया उसके बाद मुकर गया। डिप्टी कलेक्टर ने जब शादी से मुकर गया तब पीड़िता ने सीधे थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। स्थानीय पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अब उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
शादी का झांसा देकर शोषण का लगाया गया आरोप:
उक्त डिप्टी कलेक्टर बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के ग्राम अवारी का निवासी है। डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके वर्तमान में बीजापुर जिले में पदस्थ हैं। पीड़िता महिला आरक्षक का आरोप है कि दिलीप उइके ने उनसे शादी का वादा किया और इस बहाने लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उन्होंने शादी से इंकार कर दिया, तो पीड़िता ने डौंडी थाने में लिखित शिकायत दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया।
पुलिस ने की कार्रवाई तथा जांच:
घटना की पुष्टि करते हुए बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि डौंडी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी (आईएएस) ने शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए है। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब आगे की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि डिप्टी कलेक्टर की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
पहले भी विवादों में रहे उक्त डिप्टी कलेक्टर :
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग तीन माह पहले बीजापुर कलेक्टर ने दिलीप उइके को भोपालपटनम जनपद के प्रभारी सीईओ पद से हटा दिया था। तकरीबन डेढ़ वर्ष से अधिक समय तक वे इस पद पर बने रहे और इस दौरान कई बार विवादों में भी घिरे। अब महिला आरक्षक द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। वर्तमान आगे की कार्रवाई तथा इनवेस्टिगेशन जारी है।
No comments:
Post a Comment