बिल्हा नगर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ चिकित्सक का निधन, नगर में शोक की लहर
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
🙏 शोक संदेश 🙏
अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि बिल्हा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. लखनगिरि गोस्वामी जी का 74 वर्ष की आयु में आज दिनांक 07 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 2:30 बजे दुःखद निधन हो गया।
स्वर्गीय डॉ. लखनगिरि गोस्वामी जी, श्री राजगिरि गोस्वामी के पूज्य पिताजी, श्री केशव पुरी एवं श्री लेखराज पुरी के आदरणीय ससुरजी तथा धनंजय गिरि एवं जय गिरि के प्रिय दादाजी थे।
उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान शीतला मंदिर के पास, बिल्हा से आज प्रातः 11:00 बजे मुक्तिधाम बिल्हा के लिए प्रस्थान करेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏🌹🕯️

No comments:
Post a Comment