ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे 2 युवकों को पकड़ा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 15, 2026

 


ऑपरेशन प्रहार: बिल्हा पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे 2 युवकों को पकड़ा

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिल्हा । बिल्हा पुलिस को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने स्कूटी में धारदार चाकू और स्टील की कैची लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 261/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश यादव (22 वर्ष) तथा साहिद अली (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी निपनिया, थाना बिल्हा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दिनांक 15 मई 2026 की रात पुलिस टीम केशला सिटी के पास मुख्य मार्ग पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी क्रमांक CG10CC 4066 में सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पूछताछ के बाद स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर लोहे का धारदार चाकू तथा स्टील की कैची बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक हरदीप मरावी तथा आरक्षक सुमन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 


👉 समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार) एडवांस। फोन पे करें - 9009153712, 


विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712



No comments:

Post a Comment