प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से बिल्हा में शोक की लहर, नम आंखों में दी गई श्रद्धांजली - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, April 12, 2026


 शोक समाचार


प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष के आकस्मिक निधन से बिल्हा में शोक की लहर, नम आंखों में दी गई श्रद्धांजली 

संपादक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 





बिल्हा, 12 अप्रैल 2026 (रविवार):  बिल्हा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री जय प्रकाश तिवारी (उर्फ जेपी तिवारी) के आकस्मिक निधन से पूरे नगर सहित उनके गृह ग्राम गोढ़ी में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और हर किसी की आंखें नम हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री तिवारी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह लगभग 9:30 बजे उनका निधन हो गया।

श्री जय प्रकाश तिवारी का जन्म 4 सितंबर 1978 को ग्राम गोढ़ी में हुआ था। मात्र 48 वर्ष की आयु में उनका यूं असमय निधन होना क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। वे एक लोकप्रिय और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे, जो हमेशा लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते थे।

उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय नागरिकों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

'हमसफ़र मित्र न्यूज' की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि 💐🙏💐



No comments:

Post a Comment