बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 चोरी के मामलों का खुलासा, 2 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 15, 2026

 


बिल्हा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4 चोरी के मामलों का खुलासा, 2 विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिल्हा 15 मई। बिल्हा पुलिस ने चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा सूने मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था। पकड़े गए बालकों से चोरी हुए टूल्लू पम्प तथा 3 नग कूलर मोटर बरामद की गई है।

मामले में थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 256/2026, 150/2026, 117/2026 तथा 84/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रजनेश सिंह के निर्देशन में चोरी और नकबजनी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा ने टीम गठित कर संदिग्धों पर निगरानी रखी हुई थी।

इसी दौरान 13 मई 2026 की रात पुलिस को दो संदिग्ध बालक घूमते मिले, जो पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने दगौरी, बेलटुकरी, गुमा तथा बिल्हा क्षेत्र के सुनसान मकानों में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, मोबाइल टावर का कॉपर केबल, कूलर मोटर, टूल्लू पम्प तथा करीब 30 हजार रुपये नकद चोरी करना कबूल किया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी का सामान घूम-घूमकर सामान खरीदने वाले फेरीवालों को बेच दिया जाता था, जबकि नकद रकम खाने-पीने में खर्च कर दी गई।

पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों बालकों के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 


👉 समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार) एडवांस। फोन पे करें - 9009153712, 


विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712




No comments:

Post a Comment