पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 3 आरोपियों समेत 2 अपचारी बालकों को पकड़ा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, May 15, 2026

 


पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 3 आरोपियों समेत 2 अपचारी बालकों को पकड़ा

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिल्हा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और दो विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता भी जब्त किया है।


मामले में थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) एवं 109(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।


पुलिस के अनुसार प्रार्थी आयुष बरगाह ने 20 अप्रैल 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 अप्रैल की रात तालाब स्थित शिव मंदिर के पास उसके पिता राजेश बरगाह के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि रूपेश मेहर और उसके साथियों ने डंडे से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई।


घटना के बाद घायल राजेश बरगाह का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बेडहेड टिकट में सिर पर गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामले में धारा 109(2) जोड़कर जांच तेज कर दी।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने मारपीट की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता बरामद कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपियों में दीपक मेहर (24 वर्ष) और अन्नू ध्रुव (20 वर्ष) शामिल हैं, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक मुकेश दिव्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 


👉 समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार) एडवांस। फोन पे करें - 9009153712, 


विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712




No comments:

Post a Comment