बिलासपुर में मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं का हुआ सम्मान
बिलासपुर से 'महेन्द्र मूले' की रिपोर्ट
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर। मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड बिलासपुर द्वारा रविवार 15 मार्च 2026 को बृहस्पति बाजार स्थित अनुभव भवन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जय जिजाऊ – जय शिवराय के उद्घोष के साथ हुई, जिसमें समाज की महिलाओं की भूमिका, सम्मान और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद शिवमति अंजनी कश्यप उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला समन्वयक शिवमति रश्मि द्विवेदी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव शिव श्री देवेंद्र वसिंग भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिजाऊ ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष शिवमति पल्लवी भोंसले ताई, प्रदेश संरक्षक शिवमति शालिनी ताई, शिवमति स्नेहलता जाधव ताई तथा प्रदेश से शिव श्री महेंद्र राव मुले भी शामिल हुए। बिलासपुर जिजाऊ ब्रिगेड की अध्यक्ष शिवमति कल्पना गायकवाड के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संगठन की उपाध्यक्ष शिवमति कमलीनी सेलार, सचिव शिवमति रेखा भोंसले, सह सचिव शिवमति राखी गायकवाड तथा जिला संरक्षक शिवमति प्रमिला शिंदे ताई की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सांस्कृतिक सचिव शिवमति अर्चना जाधव ने अपने प्रभावी और शानदार होस्टिंग से किया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, उनके सामाजिक योगदान और सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किए गए। अंत में जिजाऊ ब्रिगेड की अध्यक्ष शिवमति कल्पना गायकवाड एवं उनकी पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।
मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सम्मान और जागरूकता का संदेश देने में सफल रहा।


No comments:
Post a Comment