बिलासपुर में मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन
बिलासपुर से महेन्द्र मूले की रिपोर्ट
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर, 16 मार्च 2026। मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड बिलासपुर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 15 मार्च 2026 को अनुभव भवन, बृहस्पति बाजार में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत “जय जिजाऊ, जय शिवराय” के उद्घोष के साथ हुई, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गौरव की भावना देखने को मिली।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद शिवमति अंजनी कश्यप उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला समन्वयक शिवमति रश्मि द्विवेदी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में मराठा सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव शिव श्री देवेंद्र वसिंग, जिजाऊ ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष शिवमति पल्लवी भोंसले ताई, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवमति किरण प्रकाश मुले, प्रदेश संरक्षक शिवमति शालिनी ताई एवं शिवमति स्नेहलता जाधव ताई सहित प्रदेश से शिव श्री महेंद्र राव मुले भी उपस्थित रहे।
स्थानीय स्तर पर जिजाऊ ब्रिगेड बिलासपुर की अध्यक्ष शिवमति कल्पना गायकवाड के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। उनके साथ उपाध्यक्ष शिवमति कमलीनी सेलार, सचिव शिवमति रेखा भोंसले, सह सचिव शिवमति राखी गायकवाड एवं जिला संरक्षक शिवमति प्रमिला शिंदे ताई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सांस्कृतिक सचिव शिवमति अर्चना जाधव द्वारा अत्यंत प्रभावशाली और आकर्षक शैली में किया गया, जिसने पूरे आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित सभी अतिथियों ने महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिजाऊ ब्रिगेड की अध्यक्ष शिवमति कल्पना गायकवाड एवं उनकी पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मराठा सेवा संघ जिजाऊ ब्रिगेड छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।



No comments:
Post a Comment