पुलिस वाले ही निकले गांजा तस्कर, दो पुलिस आरक्षक समेत चार गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 3, 2026

 


पुलिस वाले ही निकले गांजा तस्कर, दो पुलिस आरक्षक समेत चार गिरफ्तार

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


जशपुर। जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए दो पुलिस आरक्षकों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जशपुर नगर के विवेकानंद कॉलोनी में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस ने किराए के मकान में रह रहे रवि विश्वकर्मा के ठिकाने पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक पेटी में छिपाकर रखे गए 24 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में रवि विश्वकर्मा ने बताया कि यह गांजा उसने गोविंद उर्फ सुनील भगत के कहने पर और पैसों के लालच में अपने घर में रखा था। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी गोविंद को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

जांच के दौरान मामला तब और गंभीर हो गया जब गोविंद ने पुलिस विभाग के ही दो आरक्षकों की तस्करी में संलिप्तता का खुलासा किया। जांच में पाया गया कि थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर (37 वर्ष) और आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी (35 वर्ष) इस अवैध गांजा कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल थे।

पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरक्षकों को भी तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस पूरे मामले में रवि विश्वकर्मा, सुनील भगत, धीरेंद्र मधुकर और अमित त्रिपाठी के खिलाफ थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया है।

जप्त गांजा और आरोपियों के बयान के आधार पर सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस विभाग के अपने ही कर्मचारियों की इस आपराधिक गतिविधि ने विभाग की छवि को गहरा आघात पहुंचाया है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है और आगे और भी खुलासों की संभावना जताई जा रही है।


'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 
समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार), 
विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712




No comments:

Post a Comment