होली पर्व पर बिलासपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, शहरभर में चेकिंग प्वाइंट सक्रिय - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 3, 2026



 होली पर्व पर बिलासपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, शहरभर में चेकिंग प्वाइंट सक्रिय

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर | समाचार संवाददाता।  होली पर्व एवं होलिका दहन के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस द्वारा शहर में व्यापक सुरक्षा एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए, जहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं अधिकारी तैनात रहे।

पुलिस विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 78 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए, जिनमें प्रत्येक वाहन में एक अधिकारी एवं 6 जवान मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त 37 बाइक पेट्रोलिंग दल भी सक्रिय रहे, जिनमें प्रत्येक बाइक पर 2-2 जवान तैनात किए गए। सभी जवान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर लगे रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षु आईपीएस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर रात्रि 02 बजे तक सभी चेकिंग प्वाइंट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान होलिका दहन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और शहर में सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित रही।

होली को लेकर व्यापक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

होली पर्व के मद्देनजर असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा निम्न कदम उठाए गए—

मुख्य बिंदु :

▪️ 128 आदतन निगरानी/गुंडा बदमाश – धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

▪️ 36 आदतन अपराधी – धारा 129 BNSS के तहत सदा आचरण हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

▪️ 337 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 126 व 135 BNSS के तहत बाउंड ओवर की कार्रवाई

▪️ 19 संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 128 BNSS के तहत कार्रवाई

▪️ 22 आरोपियों की गिरफ्तारी – धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत

▪️ 64 प्रकरण – आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली पर्व को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्योहार के दौरान भी निगरानी एवं पेट्रोलिंग लगातार जारी रहेगा। 


'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 
समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार), 
विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712






No comments:

Post a Comment