विद्यालयों में विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों में हर्ष - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, March 3, 2026




विद्यालयों में विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों में हर्ष 

चंद्र प्रकाश यादव की रिपोर्ट 

'हमसफ़र मित्र न्यूज'



खम्हारडीह/बिल्हा, 02 मार्च 2026 (सोमवार)। ग्राम पंचायत खम्हारडीह में शासकीय प्राथमिक शाला कुंवापाली, शासकीय प्राथमिक शाला खम्हारडीह एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खम्हारडीह के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को सम्मानित करने की सराहनीय पहल की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. श्री रामकुमार कौशिक, जनपद पंचायत अध्यक्ष बिल्हा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री शेखर पटेल, श्री चंद्रप्रकाश मोनु यादव (अध्यक्ष भाजयुमो बरतोरी मंडल), श्रीमती कुसुम साहू (अध्यक्ष महिला मोर्चा), दिनु यादव पासीद (सरपंच), दुर्गेश श्रीवास सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सरोज मोनू यादव ने की।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सरपंच महोदया एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भारत माता, सरस्वती माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं पालकों का पुष्पहार एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. कौशिक ने शासन की प्रमुख योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी तथा राशन कार्ड हितग्राहियों को कार्ड वितरित किए। उन्होंने शालाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत खम्हारडीह में यह आयोजन पहली बार सरपंच महोदया एवं पंचगण के सौजन्य से किया गया, जिसकी ग्रामवासियों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। सरपंच महोदया ने ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। ग्राम के भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि श्री प्रमोद वैष्णव ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपने माता-पिता व गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं पूर्व सरपंच श्री गिरधारी नेटी ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

समारोह के अंत में सरपंच महोदया द्वारा एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर पंचों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बिजली विभाग के कुछ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मेमेंटो प्रदान किए गए तथा कुछ ग्रामीणों को अंत्योदय राशन कार्ड वितरित किए गए। कक्षा 5वीं एवं 8वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शील्ड एवं आर्थिक सहयोग के साथ सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को कॉपी-पेन देकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पंचगण एवं प्रधान पाठक श्री अरुणकुमार यादव सहित पुरेंद्र बारगाह, देवकुमार मरावी, बिंदा यादव, श्रीमती चेतना यादव, महेंद्र कौशिक, भानु पटेल, संध्या शर्मा, भूपत साहू, आशीष वर्मा, विपिन किशोर एक्का, संजय वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन देवकुमार मरावी ने किया तथा आभार प्रदर्शन अरुणकुमार यादव द्वारा किया गया।

'हमसफ़र मित्र न्यूज' की ओर से संचालक एम के सरकार द्वारा सभी चहेती पाठकों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं... 🌹


'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 
समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार), 
विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712




No comments:

Post a Comment