होली के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 4, 2026



 होली के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। होली पर्व के मद्देनज़र शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित विवाद व मारपीट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बिलासपुर जिले के थाना कोनी पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में थाना कोनी क्षेत्र में पुलिस द्वारा चार गुंडा बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 मार्च 2026 को थाना कोनी पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, ताकि होली पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—

पप्पू उर्फ राहुल दास मानिकपुरी, पिता पंच दास मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बॉम्बे आवास देवनगर, थाना कोनी

राधेश्याम लोनिया, पिता पंच राम लोनिया, उम्र 48 वर्ष, निवासी गतोरी, थाना कोनी

राजू सूर्यवंशी, पिता कृष्ण कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी रमतला, थाना कोनी

गौतम सूर्यवंशी, पिता कृष्ण कुमार सूर्यवंशी, उम्र 19 वर्ष, निवासी रमतला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आगे भी शांति भंग करने की आशंका वाले तत्वों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



No comments:

Post a Comment