पुलिस की सख्ती: होली पर हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, सभी को जेल भेजे गए - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 4, 2026



 पुलिस की सख्ती: होली पर हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, सभी को जेल भेजे गए

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीपत पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए हुड़दंग मचाने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में सीपत थाना क्षेत्र में विशेष निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्व आम लोगों के साथ गाली-गलौच करते हुए सार्वजनिक शांति भंग करने का प्रयास कर रहे थे।

तत्काल कार्रवाई करते हुए सीपत पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वैधानिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—

अरूण कुमार लहर्षण उर्फ चुटाली, पिता सदन लाल लहर्षण, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुकदा

सूरज सूर्यवंशी, पिता लक्ष्मीचरण सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कुकदा

उमेश केसर, पिता जेठूराम केसर, उम्र 24 वर्ष, निवासी सीपत

दिलीप कुर्रे, पिता नारद कुर्रे, उम्र 42 वर्ष, निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर

सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मना सकें।



No comments:

Post a Comment