पुलिस की कार्रवाई: पेट्रोलिंग के दौरान चाकू के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर। थाना सरकण्डा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पेट्रोलिंग के दौरान अलग–अलग स्थानों से चाकू के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान सूर्या चौक, चिंगराजपारा में आरोपी राहुल उर्फ रूपेश गोड़ (19 वर्ष), निवासी रिकाण्डो अटल आवास, सरकण्डा, आम रास्ते में खड़े होकर हुड़दंग करता पाया गया। हिरासत में लेकर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में दिनांक 04 मार्च 2026 को थाना सरकण्डा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान सूरज उर्फ मोनू ध्रुव (23 वर्ष), निवासी खमतराई, तीन पुलिया के पास तथा छोटू उर्फ दीपक ठाकुर (19 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, चिंगराजपारा क्षेत्र में चाकू लहराते हुए पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद होने पर उनके विरुद्ध भी आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों एवं सामान्य दिनों में शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

No comments:
Post a Comment