पुलिस की सरप्राइज चेकिंग: बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी को जेल भेजा गया
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दीनदयाल कॉलोनी, मंगला क्षेत्र से एक युवक को बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी आम लोगों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरप्राइज चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। जांच में उसकी पहचान लखन साहू पिता सदाराम साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी तारबहार तालाब के पास, थाना तारबहार, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उक्त चाकू का प्रदर्शन कर क्षेत्र में दहशत फैलाने का प्रयास कर रहा था। इस पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment