बिलासपुर में होली की धूम, बिल्हा विधायक ने फाग गाकर बांध दिया समां - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, March 4, 2026

 




बिलासपुर में होली की धूम, बिल्हा विधायक ने फाग गाकर बांध दिया समां

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 


बिलासपुर। होली के रंगों में सराबोर बिलासपुर में उत्साह अपने चरम पर है। आमजन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक, हर कोई रंग, गुलाल और फाग गीतों की मस्ती में डूबा नजर आ रहा है। शहर की गलियों में अबीर-गुलाल उड़ते दिखे तो वहीं ढोल-नगाड़ों और फाग गीतों की गूंज ने पूरे माहौल को उल्लासमय बना दिया।

इसी क्रम में होली के पर्व पर सियासत के रंग भी घुलते दिखाई दिए। बिल्हा विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने होली मिलन कार्यक्रम में फाग गीत गाकर समां बांध दिया। उनके फाग गीतों पर कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक झूम उठे।

रंग, रस और राग के संग आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक धरम लाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का पर्व है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली के इस रंगीन आयोजन ने बिलासपुर में पर्व की खुशियों को और भी खास बना।



No comments:

Post a Comment