नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर। थाना चकरभाठा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 दिसंबर 2025 को पीड़िता के परिजन द्वारा थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा बालिका एवं आरोपी की तलाश शुरू की गई।
जांच एवं पतासाजी के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नाबालिग बालिका के साथ रायपुर में रह रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर रायपुर रवाना की गई, जहां से आरोपी को नाबालिग बालिका के साथ सुरक्षित बरामद कर थाना चकरभाठा लाया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। इसके पश्चात उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्की डहरिया, पिता तीतऊ राम डहरिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंद्रपुरी, हिरी माइंस, चकरभाठा, जिला बिलासपुर बताया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment