'बहुत बड़ा पुलिस बनता है' कहकर पिटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, February 5, 2026



'बहुत बड़ा पुलिस बनता है' कहकर पिटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार 

संपादक - एम के सरकार 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 







बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वन परियोजना परिक्षेत्र भैंसाझार में गश्त के दौरान वन क्षेत्र रक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी कृपानंद जांगड़े, पिता लखन जांगड़े, उम्र 34 वर्ष, वन क्षेत्र रक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वे भैंसाझार वन परियोजना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान बीच रास्ते में एक कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर शराब का सेवन कर रहे अज्ञात चार व्यक्तियों ने उन्हें रास्ते से हटने को कहा। प्रार्थी द्वारा शासकीय गश्त की जानकारी देने पर आरोपियों ने “बहुत बड़ा पुलिस बनता है” जैसे शब्दों का प्रयोग करते हुए शासकीय कार्य में बाधा डाली और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी। घटना के समय सभी आरोपी शराब के नशे में थे। मारपीट से प्रार्थी को चोटें आई हैं।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध क्रमांक 86/26 अंतर्गत धारा 296, 126(2), 121(1), 132, 351(2), 3, 5 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को तत्काल हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम—

लक्ष्मण यादव, पिता बीरबल यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी मौहारखार, थाना कोटा

राजा यादव, पिता रामरतन यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम दूरपा, थाना बाराद्वार, जिला जांजगीर-चांपा

पुलिस के अनुसार दो अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है और शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। मामले की विवेचना प्रचलित है।



No comments:

Post a Comment