ग्राम पंचायत मंगला में 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 9, 2026

 


ग्राम पंचायत मंगला में 34 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न

संपादक - एम के सरकार, बिल्हा 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 







बिल्हा । बिल्हा विधानसभा अंतर्गत जनपद पंचायत बिल्हा की ग्राम पंचायत मंगला में आज लगभग 34.00 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इनमें सामुदायिक भवन, राशन दुकान तथा आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामकुमार कौशिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा उपस्थित रहे। पंचायत परिवार द्वारा अतिथियों का श्रीफल व गमछा भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री सोमेश तिवारी, बरतोरी मंडल अध्यक्ष श्री इंद्रजीत क्षत्रिय, महामंत्री श्री भोलाराम साहू, डॉ. लक्ष्मण यादव (प्रतिनिधि पूर्व सभापति), श्री दुर्गेश श्रीवास, श्री अनिल पाल, श्री उमेश खुसरो, सरपंच प्रतिनिधि श्री उत्तरा साहू, उप सरपंच श्री जन्तराम कैवर्त, प्रतिनिधि पूर्व उप सरपंच श्री हरेंद्र यादव, इकाई अध्यक्ष दिलहरण पटेल, इकाई अध्यक्ष सुरेश पटेल, किसलाल पटेल, पंच फुलसाय पटेल, वीरेंद्र यादव, सुखनंदन पटेल, जितेंद्र पटेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. रामकुमार कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि इन विकास कार्यों से ग्राम पंचायत मंगला में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।


'हमसफ़र मित्र न्यूज' में सस्ते में विज्ञापन देने के लिए व्हाट्सएप करें - 9009153712
विज्ञापन दर >
1 दिन - 200 ₹
3 दिन - 500 ₹
1 सप्ताह - 700 ₹
15 दिन - 1000 ₹
1 महीना - 1500 ₹
आफर सिमित समय के लिए। 
समाचार प्रकाशित के लिए - 50 ₹ (एक समाचार)
विज्ञापन हर समाचार के नीचे प्रकाशित किया जाएगा। 

जन्मदिन /शादी की सालगिरह /कारोबार आदि सभी प्रकार के विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नं. - 9009153712




No comments:

Post a Comment