स्टाफ नर्स भर्ती की समय-सारणी में संशोधन, 10 से 16 फरवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर, 9 फरवरी 2026। स्वास्थ्य संचालनालय रायपुर द्वारा स्टाफ नर्स भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अनुभव प्रमाण पत्र एवं दावा-आपत्ति से संबंधित जारी समय-सारणी में संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 10 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की जाएगी।
संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर ने जानकारी दी कि संभाग स्तरीय समिति द्वारा अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्रों का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित सीएमओ कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के आधार पर तैयार सूची को 9 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cghealth.nic.in� पर अपलोड किया गया है।
इस सूची पर संभागीय स्वास्थ्य संचालक कार्यालय बिलासपुर द्वारा 10 से 16 फरवरी तक दावा-आपत्ति ली जाएगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 20 फरवरी 2026 तक सूची संचालनालय को भेजी जाएगी।
स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा 3 मार्च 2026 को एकजाई (संयुक्त) मेरिट सूची जारी की जाएगी। इस मेरिट सूची पर अभ्यर्थी 5 मार्च से 10 मार्च 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे। सभी आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम मेरिट सूची 19 मार्च 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
विभाग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर वेबसाइट पर सूची का अवलोकन कर आवश्यकतानुसार दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें।


No comments:
Post a Comment