संभाग स्तरीय रोजगार मेला 12 एवं 13 फरवरी को, 26 निजी कंपनियों द्वारा 4 हजार पदों पर होगी भर्ती
'हमसफ़र मित्र न्यूज'
बिलासपुर, 11 फरवरी 2026। राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 एवं 13 फरवरी को संभाग स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आईटीआई कोनी, बिलासपुर में आयोजित होगा।
रोजगार मेले में 26 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनके माध्यम से लगभग 4 हजार रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में फायनेंस, एग्रीकल्चर, मैनेजमेंट, मेडिकल एवं फार्मेसी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, सर्विस टेक्निकल, मैन्युफैक्चरिंग, सिक्योरिटी सर्विस, इंश्योरेंस, ऑटोमोबाइल तथा ज्वेलरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के अवसर शामिल हैं।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों का रोजगार पंजीयन तथा ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन मेला पंजीयन अनिवार्य होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा एवं संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
मेले में भाग लेने एवं उपलब्ध रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी www.erojgar.cg.gov.in वेबसाइट तथा छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, कोनी से भी संपर्क किया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment