नगर पंचायत बिल्हा के सीएमओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य से नगर वासियों में हर्ष, चारों ओर प्रशंसा की लगी झरी - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, July 27, 2025

 


नगर पंचायत बिल्हा के सीएमओ द्वारा उत्कृष्ट कार्य से नगर वासियों में हर्ष, चारों ओर प्रशंसा की लगी झरी 

संपादक - मनितोष सरकार, बिल्हा 

'हमसफ़र मित्र न्यूज' 






बिल्हा । सावन की झरी के साथ साथ नगर पंचायत बिल्हा के सीएमओ का प्रशंसा की झरी पुरे शहर में है। नगर पंचायत बिल्हा एक गुमनाम स्थिति से अब उन्नति की ओर जा चुके हैं। 'हमसफ़र मित्र न्यूज' के एक सर्वे एवं जनताओ से मुलाकात कर यह निश्कर्ष निकला गया है कि 'नया भारत के नया संकल्प' बिल्हा शहर को ही देखने को मिल रहा है।

नगर पंचायत बिल्हा का मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री प्रवीण कुमार गहलोत का पांच उपलब्धियां अभी नगर में आम जनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें... 

पहला - ये है कि यहां का सबसे प्रथम सबसे कम उम्र का अधिकारी बने हैं। 

दुसरा - ए ग्रेट के अधिकारी बिल्हा नगर पंचायत को प्राप्त हुआ। 

तीसरा - पद लेते ही 2023-2024 में नगर पंचायत बिल्हा को प्रदेश स्तरीय पर स्वच्छता अभियान के तहत चौथा स्थान प्राप्त किया है।

चौथा - सबसे अधिक समय तक इन्होने नगर पंचायत में अपनी सेवा प्रदान की।

पांचवा - इस वर्ष 2024 - 2025 में 17 जुलाई को देश मे स्वच्छता के दृष्टि से प्रथम स्थान कर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से इन्होने अवार्ड प्राप्त किया।

इसके अलावा और भी उपलब्धियां इनके नाम पर है। इन्होने कमजोर बेबस असहाय लोगों को अपनी ओर से अपने सुविधानुसार गरीब बच्चों को चप्पल, कपड़े, साइकिल आदि वितरण कर गरीबों को मदद की। जो निराश्रित है उनके लिए भी इन्होने भरपूर योगदान दिया। इन्होने बच्चे एवं बड़े के हित के लिए एक सुन्दर सा गार्डन का स्थापना किया जिसमें सुबह - शाम नागरिकों का भीड़ लगता है। बच्चे झूला, फीसल पट्टी में आनंद लेने लगे हैं। बड़े, जागिंग कर और कसरत कर अपना सेहत को सुधार रहे हैं। ऐसा ही नहीं शहर में और शहर के कुछ दूरी तक स्ट्रीट लाइट लगवा कर रात को आवागमन का भी सुविधा प्रदान किया है। मुझे लगता है इससे पहले के सभी अधिकारीयों ने यह सब काम इनके लिए छोड़ कर गए हैं। आज 27 जुलाई रविवार को देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 'मन की बात' में बिल्हा के उन्नति को प्रमुखता से लिया है।

हम सब के लिए अभूतपूर्व गर्व की बात है कि बिल्हा नगर पंचायत में प्रवीण गहलोत जैसे स्वच्छ और इमानदार अधिकारी प्राप्त हुआ। नगर के सभी लोग इनका अच्छे कार्य पर गर्व महसूस कर रहे हैं और इनके स्थानांतरण के बाद भी इनका एहसानमंद रहेंगे।


No comments:

Post a Comment