बिल्हा पुलिस के द्वारा छेडखानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, April 20, 2023



बिल्हा पुलिस के द्वारा छेडखानी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था            

 'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिल्हा - पीडिता दिनांक 06.04.2023 को अपने पति के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 04.04.2023 के शाम करीब 05.00 बजे पीडिता घर मे अकेली थी उसी समय ग्राम कोहरउदा का गीताराम गोड़ अचानक घर मे आया और बिना कुछ बोले पीडिता से छेडखानी किया है कि रिपोर्ट पर थाना बिल्हा में अपराध क्रमांक 165/2023 धारा 354, 454 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा छेडखानी के आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा तथा उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सी.डी. लहरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा के द्वारा टीम गठित कर आरोपी की पता साजी किया जा रहा था आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे बिल्हा पुलिस टीम द्वारा  गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

          संपूर्ण कार्यवाही थाना बिल्हा प्रभारी देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में सउनि धर्मेंद्र यादव आरक्षक संतोष मरकाम, गोवर्धन शर्मा, दिनेश पटेल का योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment