लोन दिलाने के नाम पर 7 लाख से अधिक रकम ठगी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, April 20, 2023

 


लोन दिलाने के नाम पर 7 लाख से अधिक रकम ठगी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

'हमसफर मित्र न्यूज' 



बिलासपुर। लोन दिलाने के नाम पर दो लोगों से 7 लाख 65 हजार रुपये के धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा निवासी 25 वर्षीय युवक हरिराम मरकाम पिता अजीत मरकाम लोन दिलाने के नाम पर 5 लाख और गवाही बने तरुणा इंगोले से 2 लाख 65 हजार रुपये ठग लिया गया।


प्रार्थी ने घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपीट दर्ज कर पतासाजी कर मंगला के गीतांजली पार्क निवासी रवि कुमार नायर उर्फ जय पिता सुरेश नायर उम्र 33 वर्ष और बिरकोना निवासी 32 वर्षीय अल्केश सोनी उर्फ छोटू पिता विष्णुकांत सोनी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।


उक्त कार्रवाई में कोनी थाना के एसआई प्रसाद सिन्हा, एएसआई सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र चंद्रा, आरक्षक समारू लकड़ा, विजेंद्र सिंह, शैलेन्द्र साहू, राकेश साहू, पंचराम रजक और चंद्रशेखर मरकाम का अहम भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment