उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण का कार्य एवं नॉन इंटरलाकिंग का कार्य के फलरूवरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर । उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज रेल मंडल के प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण का कार्य एवं नॉन इंटरलाकिंग का कार्य दिनांक 05 से 15 मार्च, 2022 तक किया जाएगा । इसी के फलरूवरूप इस खण्ड पर दिनांक 05 से 15 मार्च, 2022 तक उत्तर मध्य रेलवे की कुछ एक्सप्रेस गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसकी जानकारी इस प्रकार है-
रद्द होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 06 एवं 13 मार्च, 2022 को गया से चलने वाली 12389 गया-चन्नई एक्सप्रेस रदद रहेगी ।
2. दिनांक 08 एवं 15 मार्च, 2022 को चन्नई से चलने वाली 12390 चन्नई-गया एक्सप्रेस रदद रहेगी ।
*परिवर्तन मार्ग से चलने वाली गाडियां*:-
1. दिनांक 01 से 14 मार्च, 2022 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस मानिकपुर एवं लिंक जंक्शन केबिन बीच परिवर्तन मार्ग से चलेगी ।
आम जनता की सुविधा के लिये किये जा रहे ऐसे विकास कार्यो के लिए रेल प्रशासन रेल यात्रियों एवं आम जनता से सहयोग की आशा करता है ।
No comments:
Post a Comment