आज का राशिफल : 3 मार्च 2022: मेष राशि वाले विवाद से बचें, कर्क वाले रखें सेहत का ध्यान
प्रस्तुति - 'मनितोष सरकार' (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
3 मार्च, गुरुवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। गुरुवार को सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:14 से 06:02 तक रहेगा।
3 मार्च, गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:14 से 06:02 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.15 से 01.01 तक रहेगा। अमृत काल शाम 06.10 से 07.43 तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। गुरुवार की रात लगभग 8 बजे चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में प्रवेश करेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। जानिए 'हमसफर मित्र न्यूज' में कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल :
आज आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्नता होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपका यदि किसी आस पड़ोस के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
वृष राशिफल :
आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की जरूरत है। व्यापार में भी कुछ लोग आपसे मधुर व्यवहार रखकर आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, आज किसी पारिवारिक फंक्शन में जा रहे हैं, तो वाणी पर लगाम लगाना होगा, नहीं तो आपके किसी परिजन को आपकी बात का बुरा लग सकता है।
उपाय- पत्नी के लिए कुछ उपहार लेकर आएं।
मिथुन राशिफल :
आज आप अपने किसी मित्र के घर जन्मदिन, विवाह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय दिल की सभी बातों को साझा करना होगा, वह आपकी बातों को समझेंगे। यदि किसी से धन का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो आज वह भी आसानी से मिल जाएगा।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
कर्क राशिफल :
विद्यार्थियों को शिक्षा में आज अधिक परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें और वृद्धि हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने और कामों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा।
उपाय- शिवजी की पूजा करें।
सिंह राशिफल :
यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आज आपको विजय मिल सकती है, जो लोग किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आप अपनी संतान की ओर से किसी निराशाजनक समाचार को सुनकर परेशान रहेंगे।
उपाय- शमी वृक्ष की पूजा करें।
कन्या राशिफल :
आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको व्यर्थ के व्यय को करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके जमा धन को भी खर्च कर आ सकता है। आज आपकी माता जी यदि आप से किसी कार्य को करने के लिए कहे, तो आपको उसे पूरा अवश्य करना होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशिफल :
आज आपको अपनी परिवार में सामंजस्य को बनाए रखने के लिए यदि परिवार के सदस्यों में कोई कलह चल रही थी, तो उसमें दोनों पक्षों की सुननी होगी, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं, जिसके कारण उनके करियर में तरक्की होगी।
उपाय- जेब में लाल रुमाल रखें।
वृश्चिक राशिफल :
आज आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है । आज का दिन आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपको शासन का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप का राजनीतिक करियर और भी चमकेगा। आज भागदौड़ भी अधिक रहेगी और आपका धन भी व्यय होगा।
उपाय- सौंफ खाकर घर से निकलें।
धनु राशिफल :
आज आपको अपनी किसी समस्या को अपने जीवनसाथी से साझा करना होगा, तभी आप उसका हल ढूंढने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को भी आज अपने कमजोर विषयों पर एकाग्र होकर पढ़ाई करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
उपाय- देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब चढ़ाएं।
मकर राशिफल :
आज आपको परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई निर्णय लेना पड़े, तो उसमें वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। यदि आप संतान के करियर को लेकर थोड़ा परेशान हैं, तो आज उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसके कारण आपको उन्हे परिवार के सदस्यों से दूर भेजना पड़ सकता है।
उपाय- जरुरतमंदों को भोजन करवाएं।
कुंभ राशिफल :
आज छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। व्यवसाय के लिए आज आप जिन योजनाओं को बनाएंगे, वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।
मीन राशिफल :
व्यापार कर रहे लोगों को आज छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी वह लाभ कमा सकेंगे। आज के दिन आपको रचनात्मक कार्यों में प्रगति मिलेगी, लेकिन आज आपको महिलाओं से बातचीत करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
उपाय- गुरु ग्रह के मंत्रों का जाप करें।
No comments:
Post a Comment