सदस्यता अभियान को लेकर पचपेड़ी में जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी की बैठक संपन्न - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, February 9, 2022



 सदस्यता अभियान को लेकर पचपेड़ी में जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी की बैठक संपन्न

मस्तुरी से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






मस्तुरीः ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी की आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी द्वारा लिया गया . यह बैठक जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी की अध्यक्षता मस्तुरी ब्लॉक के प्रभारीयों कांग्रेसी नेता संदीप यादव,राहुल सोनवानी व प्रमोद जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नागेंद्र राय के द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर आहूत की गई थी। इस बैठक में मस्तुरी क्षेत्र के पुरे जोन के अध्यक्ष पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।साथ ही अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का संकल्प लिया गया। 

जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने पुरे जोन सेक्टर बुथ के पदाधिकारी की बैठक ली और कांग्रेस के चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर फीडबैक लिया।सदस्यता अभियान में किस तरह की परेशानी आ रही है उसकी जानकारी ली।बैठक में सदस्यता अभियान को सफल बनाने का लिया गया निर्णय।सदस्यता अभियान की सफलता को ले सभी  कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गई।

जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान के दौरान घर घर जाकर लोगों को मुख्यमंत्री की नीति नीति से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा जिससे लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने में सहुलियत होगी।

बैठक में जिला सचिव टाकेश्वर पाटले, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, प्रदेश सचिव किरण तिवारी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे,महामंत्री मनोहर कुर्रे, महामंत्री डाक्टर आर के वर्मा,महामंत्री मुकेश बंजारे,महामंत्री ब्रम्हदेव सिंह, आरती ठाकुर,फरिदा बेगम, वहिदा बेगम,प्रियंका कैवर्त, बादल खुटे,विशंभर खुटे, कांति भारद्वाज, राकेश शर्मा, द्वारिका साहू,अमृत साहू ,ताराचंद वर्मा, सहित सभी ब्लॉक के जोन सेक्टर बूथ के पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment