मल्हार -- सीएमओ के खिलाफ नगर पंचायत कार्यालय मे पीड़ितो ने खूब हंगामा मचाया
मल्हार से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः मल्हारःकोरोनाकाल के दौरान काम किये मजदूरों, रसोईयों, दुकानदारों सहित ठेकेदारों ने भी सीएमओ की हठधर्मिता व मनमानी के बारे मे उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। मौके मे पहुंचे ब्लाक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने पीड़ितो के साथ सीएमओ से मिल कर बात की और जल्द निराकरण करने कहा।
वर्ष 2020 के कोरोना काल के दौरान प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था मंगल भवन सहित अन्य स्थानों मे किया गया था जिसकी पूरी जवाबदारी नगर पंचायत पर थी तब तत्कालीन सीएमओ पूर्णेन्दु तिवारी ने स्टॉफ के साथ मजदूरों, रसोईयो , टेंट का सामान, किराना सामान, पेयजल से संबंधित सामान, स्टेशनरी आदि की व्यवस्था स्थानीय दुकानदारों से उधार मे की थी जिसका भुगतान आज पर्यन्त तक नहीं की जा सकी है। इस बीच यहाँ 5 सीएमओ बदल गए। वर्तमान सीएमओ जो 3 माह से पदस्थ है के बार बार निवेदन करने के बावजूद मजदूरों एवम् दुकानदारों का भगतान को लेकर टाल मटोल करने का रवैया रहा है को देखते हुए इन पीड़ितो ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के समक्ष मदद करने गुहार लगाई तब उन्होंने गुरुवार को ब्लाक समन्वयक आर के वर्मा एवम् उपाध्यक्ष पुत्तन दुबे के साथ पीड़ितो को लेकर नगर पंचायत कार्यालय मे सीएमओ से बात की तो उन्होंने टालते हुए तत्कालीन सीएमओ पूर्णेन्दु तिवारी को जवाबदार बताया तब नागेंद्र राय ने तत्काल सीएमओ को फोन लगाया और स्पीकर आन कर सभी के सामने बात कराया जिससे स्पष्ट हो गया कि नगरी निकाय के उपसंचालक एन के दुबे ने अपने कार्यालय मे उक्त फाइलो को को पूरा करा दिया है। अब सिर्फ मल्हार सीएमओ को संबंधित लोगों को भुगतान करना है। भुगतान करने कि बात सुन सीएमओ ने साफ कह दिया कि मैं इस तरह तत्काल दबाव मे काम नहीं कर सकता तब मौके मे उपस्थित ज़िला पंचायत के सभा पति राजेश्वर भार्गव ने उन्हें समझाइश देते हुए कहां कि अकेले मे कार्य करेंगे तो हम यहाँ से निकल जाते है और आपको शाम 5 बजे तक का समय देते है कि आप सभी पेपर्स तैयार करवा ले और भगतान सुनिश्चित करें।
इसके बाद मेला व्यवस्था की बैठक लेने मल्हार पहुंचे मस्तुरी एसडीएम जो मंदिर ट्रस्ट की बैठक थे वहां सीएमओ भी थे। यहां पहुँच पीड़ित महिलाए सीएमओ के खिलाफ हंगामा मचाना शुरू कर दिया वे नगर पंचायत के कार्यालय मे ताला की बात कह रही थी जिसका साथ संबंधित दूकानदार एवम् आवास योजना के हितग्राही जिन्हें कई महीनो से किस्त नहीं मिला है भी उपस्थित थे। उस वक़्त सांसद प्रतिनिधि सुशील चौबे एवम् ठेकेदार संजय पांडे ने एसडीएम से सीएमओ आर सी तिवारी की शिकायते कि एवम् सच्चाई को बताया कि वे एक एक लोगों से किस तरह दुर्व्यवहार करते है। यहां ब्लाक अध्यक्ष श्री राय ने सभी को शांत कराया और सभी बातों के बारे एसडीएम को विस्तार से बताया तब सभी पहलुओं को समझते हुए महत्वपूर्ण निर्णय दिया कि सीएमओ दस दिनों के भीतर सभी का भुगतान आवश्यक रूप से कर देवे। साथ ही पीएम आवास के सभी हितग्राहीयो को भी शीघ्र भुगतान करने निर्देशित किया। और कहा कि जरूरत मंद गरीबो को आवास देना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। अतः इन्हें भुगतान के नाम से परेशान ना किए जाए। ब्लाक अध्यक्ष के महत्वपूर्ण पहल व एसडीएम के सुझबुझ से दो वर्षो से लम्बित प्रकरण का जल्द ही सुलझने की उम्मीद जग गई है। पीड़ित लोगों ने नागेंद्र राय और एसडीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment