यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, February 26, 2022

 

यूक्रेन से 219 यात्रियों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंची

'हमसफर मित्र न्यूज' 


यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। एयर इंडिया का यह विमान शनिवार दोपहर को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से रवाना हुआ था। फ्लाइट एआई1944 बुखारेस्ट से दोपहर 1.55 बजे (भारतीय मानक समय) पर रवाना हुई।


यूक्रेन से 219 भारतीयों को लेकर पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। एयर इंडिया का यह विमान शनिवार दोपहर को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से रवाना हुआ था। मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सुरक्षित लौटे सभी यात्रियों की अगवनी करेंगे।


बताया जा रहा है कि यूक्रेन में 16 हजार से ज्यादा भारतीय फंसे हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से छात्र शामिल हैं। यह जानकारी विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने 24 फरवरी को दी थी। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया था कि वो रोमानिया और हंगरी के जरिए निकासी मार्ग स्थापित करने के लिए काम कर रहा है।

No comments:

Post a Comment