धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर न.पं. मल्हार में शासन ने लाखों खर्च कर दुकान तो बना दिया पर आजतक खुला नही.....
मल्हार से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मल्हार -- छ्त्तीसगढ सरकार ने गरीब व जरुरतमंद लोगों को सस्ती दर पर दवा मिले जिसके लिए नगरी निकाय क्षेत्रो मे जेनरिक दवा दुकान खोलने का महत्वपूर्ण योजना बनाया है इसके तहत बिलासपुर सहित कई निकायो मे दवा दुकान प्रारम्भ हो गया है परन्तु मल्हार मे दवा दुकान अब तक नहीं खुल पाया है जबकि पिछ्ले एक माह से दवा दुकान मेला चौक मे तैयार है। लोगों का कहना है कि शासन ने लाखों रुपय खर्च कर दुकान तो बनवा दिया पर खुला नहीं है जिससे प्रतिदिन दवा खाने वाले निराश हो रहे है। बताया जा रहा है इस दुकान से लोगों को आधे कीमत पर दवांए उपलब्ध होगी। सबसे ज्यादा लाभ शुगर, बीपी व हार्ट के मरीजों को होगा। क्योंकि बाजार मे इन दवाईयो के दाम आम लोगों के बजट से बाहर होता है फिर भी वे मजबूरी वश इन दवावो को खरीदते है।
"हमारी जवाबदारी थी कि अच्छे लोकेशन मे दवा दुकान के लिए जगह उपलब्ध कराना और हमने मेला चौक मे स्थल चयन कर दुकान बनवा दिया है बाकी की प्रक्रिया नगर निगम बिलासपुर के अर्बन सोसायटी के माध्यम से होना है। दवा दुकान कब शुरू होगा नहीं मालूम।"
----राधाचरण तिवारी, सीएमओ नगर पंचायत मल्हार।
No comments:
Post a Comment