अमलड़िहा में विकास कार्य 15 लाख राशि का भूमिपूजन : सभापति डॉ. लक्ष्मण यादव
बिल्हा /बरतोरी से 'नरेश जायसवाल' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा । बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत अमलड़िहा में जनपद बिल्हा के सभापति डॉ. लक्ष्मण यादव ने 15 लाख की राशि का विकास कार्यों का भूमिपूजन किया ।
3.50 लाख की राशि का मेहर समाज भवन ,3.50 लाख की राशि का महिला स्व: सहायता समूह का बैठक भवन , 8 लाख राशि का RCC नाली निर्माण स्कूल से जानसिह के घर मुख्यमार्ग तक नाली निर्माण की भूमि पूजन किया गया।
डॉ. यादव ने सभी लोगो से मुलाकात किया और कहाँ गया कि आप सभी के आशीर्वाद स्वरूप यह काम हो रहा है और मै आप सभी के साथ सदैव खडा रहूंगा और विकास कार्य को और गति प्रदान करते रहेंगे।
सबका साथ सबका विकास के संकल्प से एकता का परिचय के साथ हम सभी मिलकर विकास कार्यों में सहयोग करते रहेंगे।
इस अवसर पर : डॉ. रामकुमार कौशिक भाजपा महामंत्री बिल्हा, बसंत यादव सरपंच, उपसरपंच मिथलेश निषाद ,लक्ष्मण ध्रुव रोजगार सहायक, नरेश जायसवाल मीडिया प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा बिल्हा मंडल, गणेश कौशिक,हरीश सेन पंच, जानसिह ,ऑफिसर ,सुनील सेन अशोक और सभी पंच व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment