शादी कार्यक्रम से 14 साल की लड़की को उठाकर ले गए 5 युवक, गैंगरेप किया, बचकर भागने लगी तो जमकर की पिटाई : हालत गंभीर - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, February 21, 2022

 

शादी कार्यक्रम से 14 साल की लड़की को उठाकर ले गए 5 युवक, गैंगरेप किया, बचकर भागने लगी तो जमकर की पिटाई : हालत गंभीर 

'हमसफर मित्र न्यूज' 



जशपुर। 14 साल की लड़की को गैंगरेप के बाद बेरहमी से पीटा गया। लड़की को 5 युवक उठाकर जंगल में ले गए थे, दुष्कर्म के बाद लड़की भागते हुए गड्‌ढे में गिर गई, तो युवकों ने उसे फिर पकड़ लिया, और इतना पीटा कि लहूलुहान हो गई। लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने इस संबंध में देर रात FIR दर्ज की है। 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है, बाकी की तलाश जारी है।


जशपुर के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र की 14 साल की एक लड़की 17 फरवरी की रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थी। वहीं से उसे 5 युवक उठाकर गवासी जंगल ले गए और दुष्कर्म किया। किसी तरह लड़की ने खुद को उनके चंगुल से छुड़ाया और भागने लगी। इस दौरान वह एक गड्‌ढे में गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया और उसकी छाती पर चढ़कर बेरहमी से पिटाई की। इसके चलते लड़की के नाक-मुंह से खून बहने लगा। इसके बाद लड़की को वहीं जंगल में छोड़ आरोपी भाग निकले।

 

लड़की की आंतरिक अंग पर गंभीर चोट

बताया जा रहा है कि रात करीब 3 बजे लड़की खुद से ही लहूलुहान हालत में गांव पहुंची। सहेली ने देखा तो परिजन को जानकारी दी और फिर बगीचा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि आंतरिक अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं।

No comments:

Post a Comment