मल्हार नगरपंचायत में बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Saturday, January 22, 2022

 

मल्हार नगरपंचायत में बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत

मल्हार से 'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 






 मस्तुरीः22जनवरी2022 शनिवार आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत मल्हार के प्रभारी श्याम कश्यप, अमित पान्डेय गौरीशंकर यादव, ब्लॉग कांग्रेस मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ.

मल्हार प्रभारी श्याम कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि जो भी व्यक्ती कॉंग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़ कर पार्टी का सदस्य बनने के इच्छुक हैं, उन सबका कॉंग्रेस पार्टी में हार्दिक स्वागत है।

जल्द ही बूथ स्तर पर हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान के तहत उनसे संपर्क किया जाएगा या फिर लोग स्वयं भी उनसे संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। बूथ स्तर के कार्यकर्ता कॉंग्रेस पार्टी की रीड की हड्डी जैसे हैं और बूथ स्तर पर उनके द्वारा ही सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।  

ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष ने कहा एकजुट हो कर, सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं,   ब्लॉक के पदाधिकारियों जी जान लगा कर काम करेंऔर कॉंग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित करें।  साथ ही क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता भी कॉंग्रेस पार्टी का साथ दे कर इस निकम्मी सरकार को मुहतोड़ जवाब दें कॉंग्रेस पार्टी की सरकार आने का स्पष्ट संकेत दिखाई दे रहा है। हमारा क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा कॉंग्रेस पार्टी के साथ जुड़ें और आने वाली कॉंग्रेस पार्टी की सरकार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अभियान की शुरुआत रघुराज पान्डेय, रामहरि कैवर्त को सदस्यता ग्रहण करवा कर की गई। साथ में नगर परिषद अध्यक्ष ,पार्षदगण और एल्डरमैन कांग्रेस के सदस्यता अभियान में जोरशोर से लगे हुए हैं मल्हार प्रभारी अमित पान्डेय ने बताया कि लगभग बूथ स्तर का गठन पूर्णतया होने को हो जो कुछ दिनों में पुरा कर लिया जाऐगा।मल्हार के कई गणमान्य लोगों को संगठन से जोडने का काम शुरू हो गया है हम सब मिलकर संगठन को बूथ स्तर तक ले जाऐंगे और जिसे हम सदस्य बनाऐंगे उसे मालूम होगा कि वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य बने हैं।कांगेस का सदस्यता अभियान हर वार्ड में चलाया जाएगा।

बैठक में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय, मल्हार प्रभारी गौरीशंकर यादव,प्रभारी एंव एल्डरमैन अमित पान्डेय, रघुराज पान्डेय, डाक्टर दीपक लहरे,रामहरि कैवर्त, पार्षदगण सुजित राजभानु, विष्णु कैवर्त, रामफल बबलू भारद्वाज,सीताराम कैवर्त, मोहन कैवर्त, दुर्गेश कैवर्त कांग्रेसीकार्यकर्ता निलेश कुमार, अंगद कैवर्त, हीरालाल, राहुल तिवारी, अमित कैवर्त, सुखनंदन कैवर्त,राकेश पान्डेय सुरेश पान्डेय, किसुन वर्मा, राजन कैवर्त, विवेकानंद, खोलबहरा रजक,परदेशी वर्मा,नकूल कैवर्त उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment