मायके में मिले महिला की लाश का हैरान करने वाला मामला, मां बोली-बेटी घर में थी ही नहीं, पति बोला-एक महीने पहले भेजा था घर.. - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Friday, January 21, 2022

 

मायके में मिले महिला की लाश का हैरान करने वाला मामला, मां बोली-बेटी घर में थी ही नहीं, पति बोला-एक महीने पहले भेजा था घर..

'हमसफर मित्र न्यूज' 


जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में महिला का शव उसके मायके के रसोई में मिला है। मगर महिला के मां ने जो बयान दिया है, वो काफी हैरान करने वाला है। महिला की मां का कहना है कि बेटी जब घर में थी ही नहीं तो उसकी लाश कहां से आई। पुलिस को अब महिला के पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही महिला की मौत की असल वजह सामने आ पाएगी। फिलहाल सक्ती थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।


जानकारी के मुताबिक, सक्ती के मसनिया कला गांव में मंगलवार सुबह श्याम बाई कंवर घर पर काम कर रही थी। बेटी की शादी होने और पति के मौत के बाद से वह घर पर अकेली ही रहती है। काम करते-करते वह अपने रसोई में गई थी। इसी दौरान उसने अपनी बेटी की लाश देखी। उसने देखा कि उसकी बेटी उमा कंवर(30) का शव रसोई मे्ं ही पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को इस बात की सूचना दी थी।

 

शव मिलने के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने उसकी मां से पूछताछ की तो उसकी मां श्याम बाई ने बताया कि वो घर पर अकेली ही रह रही थी। उमा की लाश घर में कैसे और कब आई उसे कुछ पता नहीं है।


श्याम बाई ने बताया कि उमा की शादी पहले ही हो चुकी थी। जिससे उसका तलाक भी हो गया था। 4 महीने पहले ही उसकी शादी सूरज कुमार लहरे से हुई थी। सूरज उम्र में उससे 10 साल छोटा था। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। बाद में दोनों कमाने खाने के लिए राजस्थान चले गए थे।

पति बोला-एक महीने पहले भेजा था


इधर, इस मामले में पुलिस ने उमा के पति सूरज से भी फोन पर पूछताछ की है। जिसमें उसने बताया कि उसने एक महीने पहले ही किसी के साथ अपनी पत्नी को भेज दिया था। पुलिस भी अब इस मामले में उलझ गई है। महिला की मां और पति ने जो बयान है। उससे अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सका है।

No comments:

Post a Comment