20 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, January 20, 2022

 जय श्री परशुरामजी

20 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


20जनवरी2022 गुरुवार,माघ मास, कृष्ण पक्ष ,तिथिद्वितीया, द्वितीया तिथि 08:05 AM तक उपरांत तृतीया, नक्षत्र आश्लेषा 08:24 AM तक उपरांत मघा, आयुष्मान योग 03:44 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग, राहुकाल 01:58 PM से 03:19 PM तक है, 08:24 AM तक चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष

पूर्व निर्धारित कार्यों को आज पूरा कर सकते हैं। काफी दिनों के काम में आ रहीं रूकावटें दूर होंगी। अपनी संगत को अच्छी रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार की मंदी दूर होने की संभावना है। 

वृषभ 

अकारण किसी पर क्रोध न करें। अपने जीवनसाथी के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे। किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने मित्रों के साथ समय बिता पाएंगे।

मिथन

इस राशि के जातकों को आज  बड़ा लाभ हो सकता है। रूकी रकम वापस पाने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर  किसी सहयोगी से विवाद होने की आशंका है। 

कर्क 

नए प्रोजेक्ट को लेकर प्लान बनाएंगे। ऋण की रकम चुकाने के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी। किसी विरोधी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। आज आपको सतर्क रहना होगा। सिर या पैरों के दर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह 

सगे संबंधियों का घर में आगमन पर हो सकता है। धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी। धर्म प्रसंगों में रूचि बढ़ेगी। विद्वान लोगों का साथ मिलेगा। आपके विचारों में पवित्रता रहेगी। छात्रों को लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। 

कन्या 

आज अधिक क्रोध करना उचित नहीं है। कर्ज की रकम वसूली के दौरान विवाद होने की आशंका है। सावधान रहना होगा। अज्ञात लोगों से सावधानीपूर्वक बातचीत करें। आज मनचाहे खाने का लुत्फ उठा पाएंगे। 

तुला 

आपको कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारियों को निभाना होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। धन संपत्ति की स्थिति ठीक रहेगी। किसी मित्र के साथ मुलाकात के दौरान पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान पक्ष की सफलता से हर्ष होगा। 

वृश्चिक 

बुरे व्यसनों को त्यागें। धन की हानि होने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी कार्य के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। दोस्तों की पार्टी में शामिल होंगे। जीवनसाथी के साथ आज वक्त बिताने का मौका मिलेगा। 

धनु 

छात्रों को विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। दफ्तर के कार्यों को पूरा करने में देरी हो सकती है। आज किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पति-पत्नी घूमने जा सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात सार्थक रहेगी।

मकर 

आय में वृद्धि होने की संभावना है। आपको नए कार्य करने का मौका मिलेगा। दफ्तर में अपने प्रदर्शन से खुश रहेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। शारीरिक पीड़ा से काम प्रभावित हो सकते हैं।  

कुंभ 

आज बड़े दिनों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को नौकरी मिलेगी। आज प्रसन्नता के अवसर आएंगे। घूमने जाने का प्लान बनेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दुख दर्द दूर हो सकते हैं।   

मीन 

बेवजह किसी से बैर मोल न लें। आज कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को काफी मेहनत करनी होगी। आज एकांत में रहने का मन करेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार
जिलाध्यक्ष विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806
.

No comments:

Post a Comment