जय श्री परशुरामजीः
11 जनवरी का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
11/01/2022 मंगलवार,पौष शुक्ल पक्ष नवमी, नवमी तिथि 02:22 PM तक उपरांत दशमी, नक्षत्र अश्विनी 11:10 AM तक उपरांत भरणी, सिद्ध योग 10:55 AM तक, उसके बाद साध्य योग, राहुकाल 03:15 PM से 04:35 PM तक है ,चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा।
आज का राशिफल
मेष
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह आप किसी विचार में उलझे रहेंगे। दोपहर की बाद आप अपने काम को निपटाने को लेकर तत्पर होंगे। नौकरी में चैन रहेग। प्रमोशन की खबर मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी।
वृषभ
किसी अनावश्यक कार्य में धन खर्च हो सकता है। किसी के प्रति बुरा न सोचे। मन अच्छा रखें। कानूनी मामलों में आपका किस्मत साथ नहीं दे रहा है। आपको विवादों से बचना चाहिये। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियाँ होती रहेंगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
मिथुन
कारोबार में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। नौकरी में आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। अपने जीवनसाथी के लिए आज मंहगे आभूषणों और वस्त्रों पर धन खर्च कर सकते हैं।
कर्क
परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे। ऑफिस में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी अनुशासित रहने वाला है। अनजान शत्रुओं से सावधान रहें। आपको सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने का माैका मिलेगा। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।
सिंह
अपने साथी को याद कर काफी भावुक रहेंगे। आपकी योजना सफल हो सकती है। अपनी कार्यशैली के चलते दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे। आपकी दिनचर्या बहुत शुभ रहने वाली है। कारोबारी यात्रा की सम्भावना बन रही है। प्रेम सम्बन्धों में रोमांटिक रहेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।
कन्या
बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर का कोई महंगा सामान खराब हो सकता है। अपनी कमियों का बचाव करने के बजाय उसे दूर करने का प्रयास करें। जीवनसाथी से नाराज हो सकते हैं। शासकीय कार्यों में रुकावटें आ सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के अलावा दूसरे कार्यों में रहेगा। खानपान में लापरवाही न करें।
तुला
आज नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आय के नये स्तोत्र मिलेंगे। कारोबारी संबंध विकसित होने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में बड़े आर्थिक लाभ वाली डील हो सकती है। जोखिम न लें।
वृश्चिक
अपनी गोपनीय बातें हर किसी से न कहें। नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं। कारोबार में बढ़ोतरी के लिए लोन ले सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र के यहां से निमंत्रण मिल सकता है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय अवश्य निकालें। देर रात तक न जागें।
धनु
विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। मित्रों के साथ आप घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सहकर्मियों के साथ अपने सम्बन्ध खराब न करें। गूढ़ विषयों में रूचि रहेगी।
मकर
व्यवसाय में मंदी रहेगी। किसी कार्य में नया प्रयोग करने से बचना चाहिये। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। अपने विचारों को दूसरों पर न थोपें। कुसंगति से हानि हो सकती है। किसी मुसीबत का सामना करेंगे। सुख समृद्धि के साधनों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं।
कुंभ
आज आप किसी के विचारों के प्रभाव में रहेंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के काम में आ रही बाधा दूर होगी। साक्षात्कार में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं।
मीन
आज का दिन आपके लिए उलझ वाला रहेगा। आज जरूरी फैसले लेने में असमर्थ रहेंगे।कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपको बुद्धिमान मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। जमीन जायदाद के विवादों का निपटारा हो सकता है।
No comments:
Post a Comment