नौ वर्ष की बेटी से पिता ने तीन माह से करता था दुष्कर्म, पोल खुलने पर हुआ फरार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Wednesday, December 1, 2021



 नौ वर्ष की बेटी से पिता ने तीन माह से करता था दुष्कर्म, पोल खुलने पर हुआ फरार 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। अस्वस्थ्य होने की वजह से मां अस्पताल में छह दिन दाखिल रही। इस बीच घर पर अकेली नौ साल की बेटी पर उसके अपने पिता की नीयत बिगड़ गई। पिता ने बेटी को पहले खूब डराया धमकाया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसकी पत्नी डिस्चार्ज होकर लौट आई, उसके बाद भी वह मौका देख कर दुष्कर्म करने से बाज नहीं आता था।


यह घटना रामपुर पुलिस चौकी अंतर्गत की है। आटो चलाने वाले एक पिता के रूप में हैवान का चेहरा सामने आया है। करीब तीन माह पहले उसकी पत्नी अस्वस्थ्य हुई और उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। करीब छह दिन उसका वहां इलाज चला। इस बीच घर में उसकी नौ साल की बच्ची अकेली थी। पहले दिन तो उसके पिता उसे बेवजह गाली- गलौच करते हुए उसे प्रताड़ित किए। दूसरे दिन रात को उसके साथ अश्लील हरकतें की और बाद में उसके हौसले इतने बढ़ गए कि बच्ची के साथ वह दुष्कर्म करने लगा। हैवानियत की हद हो गया कि जब वह अप्राकृतिक कृत्य करने बाज नहीं आया। पत्नी के अस्पताल से वापस लौटने के बाद सुबह एक फैक्ट्री में काम करने चली जाती थी। इस दौरान उसका पिता बच्ची के साथ दुष्कर्म किया करता था। करीब तीन माह तक हैवानियत का यह दौर चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपित पिता के खिलाफ धारा 376 च, 376 (2) ढ, 376 (3-च), 323, 506, पास्को एक्ट अपराध पंजीबद्ध किया है।


पड़ोस महिला की सक्रियता से खुली पोल


पिता के हैवानियत की यह पोल पड़ोस में रहने वाली एक महिला का सक्रियता से खुली। वह देखती थी कि अक्सर बच्ची के मां के काम में जाने के बाद उसका पिता उसके साथ तेज आवाज में गाली गलौच किया करता था। 23 नवंबर को उसने बच्ची से पूछा कि पिता तुम्हारे साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, इसकी जानकारी क्या तुमने मां को दी है। बस उसी वक्त उसकी मां काम कर घर लौटी और यह बात उसके कानों तक पहुंच गई। घर के अंदर पहुंचते ही उसने बेटी को विश्वास में लेकर पूरी घटनाक्रम की जानकारी ली, तो उसने सब कुछ बता दिया। आहत मां अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर रामपुर पुलिस चौकी पहुंची।

 

पुलिस की लापरवाही से भाग निकला आरोपित


इस घटना में रामपुर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी रही, पर तत्काल आरोपित को हिरासत में लेने की जहमत नहीं उठाई। तब तक आरोपित रामपुर क्षेत्र के ही आसपास भटकता रहा। जैसे ही उसे पता चला कि अब उसकी गिरफ्तारी होने वाली है। वह फरार हो गया, अब पुलिस उसकी तलाश में भटक रही है।


पत्नी भड़की तो उस पर ही टूट पड़ा और बेदम पीटा


बच्ची से पति की करतूत की जानकारी मिलने पर भड़की मां ने पति के घर आने पर उसकी खरी खोटी सुनाने लगी, पर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे के तर्ज पर वह पत्नी पर ही गुस्सा करते हुए न केवल उसके साथ गाली गलौच करना शुरू कर दिया, बल्कि उसे बुरी कदर पीटा भी। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके पति के संबंध में किसी अन्य महिला के साथ है और पहले भी अक्सर उसके साथ उसका पति नशे की अवस्था में मारपीट किया करता था।



'दैनिक भास्कर' से साभार 

No comments:

Post a Comment