चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, बताया उल्टी-दस्त से हुई मौत, बच्चीं ने कहा पापा ने मां को मारा - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, December 13, 2021

 

चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, बताया उल्टी-दस्त से हुई मौत, बच्चीं ने कहा पापा ने मां को मारा 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


बिलासपुर । पेंटर का काम करने वाले पति ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। अपनी करतूत छिपाने के लिए उसने पुलिस को गुमराह किया और उल्टी-दस्त से मौत होने की जानकारी दी। इधर, मासूम बेटियों ने हत्या का राज खोल दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पापा ने रात में मां की पिटाई की थी। महिला की संदिग्ध मौत की जांच पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। जिसमें सिर में अंदरूनी चोट लगने की बात सामने आई। इस आधार पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली का है।


जानकारी के अनुसार, टिकरापारा के महाराष्ट्र मोहल्ला निवासी मोहन राजगीर (30) पेंटिंग का काम करता था। करीब 12 साल पहले उसने डिपरापारा निवासी अंजली राव से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान उनके दो बेटियां भी हुई। घर का खर्च चलाने के लिए अंजली भी झाडू-पोंछा व बर्तन साफ करने का काम करती थी।


मोहन शराब पीने का आदी था। इसके चलते आए दिन घर में विवाद करता था। बीते 8 दिसंबर की रात 10.30 बजे दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान उसने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। रात करीब 2 बजे उसकी पत्नी को उल्टी होने लगी। फिर वह सो गई। दूसरे दिन सुबह उसकी मौत हो गई थी।


इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। तब पुलिस घटनास्थल पहुंची। पहले पूछताछ में युवक ने अंजली को उल्टी दस्त होने की बात कही। मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। दो दिन इंतजार के बाद शनिवार को पुलिस को PM रिपोर्ट मिली, जिसमें महिला के सिर में अंदरूनी चोट से मौत होने की बात कही गई।


इधर, पुलिस ने उसके बेटियों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई। तब उन्होंने अपनी मां के साथ पिता के विवाद करने व पिटाई करने की जानकारी दी। PM रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को ही पुलिस ने आरोपी मोहन राजगीर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर रात में उसे गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस पूछताछ में पता चला कि मोहन राजगीर अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसके चलते वह शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। घटना की रात भी उसने लात-घूंसों से उसकी पिटाई की थी, जिससे उसका सिर दीवार में टकरा गया था और उसे गंभीर चोट आई थी।


कोतवाली TI शीतल सिदार ने बताया कि मोहन मरकाम की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी तृषा 7 साल की है और छोटी निशा 3 साल की है। इस घटना के बाद बच्चियों को उनके नाना नानी लेकर चले गए हैं। पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद का खामियाजा बच्चियों को भुगतना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment