जन चौपाल में 12वीं के छात्र आर्यन रूद्र मिश्रा को मिली तत्काल शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, December 7, 2021



जन चौपाल में 12वीं के छात्र आर्यन रूद्र मिश्रा को मिली तत्काल शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति

कलेक्टर ने जन चौपाल में छात्र को तत्काल शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति दिलाने जिला शिक्षा अधिकारी को दिए निर्देश 

कलेक्टर ने दूर-दराज से आए लोगों की सुनी समस्या

बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 




बिलासपुर 07 दिसम्बर 2021। आज आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को 12वीं छात्र आर्यन रूद्र मिश्रा ने लंबित शिक्षा प्रोत्साहन रािश के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को आर्यन को छात्रवृत्ति दिलाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करते हुए छात्र आर्यन रूद्र मिश्रा के खाते में शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति की राशि 2 हजार 400 सौ रूपए अंतरित करने हेतु पत्र एवं चेक प्रेषित कर प्रकरण का निराकरण किया। 

लोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आज आयोजित जन चौपाल में कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने जिले भर से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियोें को निर्देश दिए। समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए लोग दूर-दूर से आए थे। 

जन चौपाल में ग्राम संबलपुरी के श्री महावीर कौशिक, ग्राम घुरू के समस्त ग्रामीणों, कुदुदंड निवासी श्री प्रेमा यादव, ग्राम जेवरा निवासी जेठूराम सिंह, श्री फेकूराम, ग्राम गढ़वट निवासी श्रीमती गोदावरी बाई, गाड़ाडीह निवासी श्रीमती त्रिवेणी मानिकपुरी, ग्राम मटिया निवासी श्री राजकुमार मानिकपुरी, ग्राम लावर निवासी श्री प्रफुल कुमार दास, श्रीमती पतिबाई तिंगा, श्रीमती पार्वती, श्री उदयराम राय, तोरवा निवासी श्री मनोज कुमार कृपलानी, श्री राजकुमार गुप्ता, ग्राम मेलनाडीह निवासी श्री रमेश मरावी, राजेन्द्र नगर निवासी श्री सेवाराम छतरिया सहित अन्य लोगों ने अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए है। 

जन चौपाल में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीश एस, अतिरिक्त कलेक्टर सुश्री जयश्री जैन, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment