जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में नव पदस्थ मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर अरूप कुमार गोस्वामी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया
बिलासपुर से 'राकेश खरे' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के द्वारा जिला न्यायालय परिसर में नव पदस्थ मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर अरूप कुमार गोस्वामी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा भारत माता के छायाचित्र मे दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके बाद मुख्य न्यायाधिपति ने अपने भाषण मे नये अधिवक्ताओं को एक सफल अधिवक्ता कैसे बनते है एंव एक अधिवक्ता के लिये कानून की किताबों का सतत अध्यन कर अपने ज्ञान के कोष मे कैसे वृद्धि की जाती है के संबंध मे अपने विचार रखते हुये संघ की समस्याओं का शीघ्र अतिशीघ्र निदान करने का आश्वासन प्रदान किया। उसके बाद संघ के वरिष्ट अधिवक्ता सदस्य अनुराग बाजपेयी को उनके क्रिकेट के खेल में किये गये योगदान हेतु उनकी उपलब्धियो से आगंतुकों का परिचय कराते हुये उन्हे मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी के कर कमलो द्वारा खेल रत्न सम्मान प्रदान किया गया। उसके बाद मुख्य न्यायाधिपति तथा अन्य न्यायाधिपतिगण को स्मृति चिनह के रूप में शाल श्रीफल एंव पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में संघ के सहसचिव विवेक पाण्डेय के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
No comments:
Post a Comment