दुसरी शादी करने पहुंचे बारात लेकर दुल्हा, पहली पत्नी और बच्चे दुल्हन के घर पर देखा, जानें फिर क्या हुआ वहां का माजरा... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Tuesday, December 7, 2021

 

दुसरी शादी करने पहुंचे बारात लेकर दुल्हा, पहली पत्नी और बच्चे दुल्हन के घर पर देखा, जानें फिर क्या हुआ वहां का माजरा... 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर गांव वालों के होश उड़ गए। यहां एक युवक पहली पत्नी और चार साल के बेटे के होते हुए दूसरी शादी करने बारात लेकर पहुंच गया। जब गांव वालों को इस बारे में जानकारी हुई तो लोगों ने उसकी जमकर पीटाई की और फिर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, यह मामला गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक लड़की की शादी सूबाबाजार निवासी बबलू से एक साल पहले तय हुई थी। पांच दिसंबर को शादी होनी थी। बारात रात साढ़े आठ बजे लड़की के घर पहुंची। यहां दूल्हे के स्वागत के लिए दुल्हन पक्ष के लोग मौजूद थे। वहीं इसी शादी में दूल्हे की पहली पत्नी अपने चार साल के बेटे के साथ अपने पति का इंतजार कर रही थी। जैसे ही दूल्हे ने अपनी पत्नी को देखा तो उसने भागने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने दूल्हे को पकड़ लिया। इसके बाद दूल्हे की पहली पत्नी ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी बबलू से हुई थी। यह सुनकर लोगों ने दूल्हे की जमकर धुनाई की और फिर पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई।


क्या बोली दुल्हन की मां


दुल्हन की मां ने बताया कि एक साल पहले आरोपी ने झूठ बोलकर शादी तय की थी। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि वह पहले से शादी-शुदा है। फिलहाल, पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment