कांगेस का जनजागरण अभियान का दुसरा दिन देवरीखुर्द मे सम्पन्न
'गणेशदत्त राजू तिवारी' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
मस्तुरीः15/11/2021 सोमवार को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान पदयात्रा,,वार्ड नंबर 42 देवरीखुर्द सतबहिनीयां मंदिर से दोपहर दो बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तूरी के नेतृत्व में देवरीखुर्द वार्ड नंबर 43 के गदाचौक तक पैदल पद मार्च, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, त्रिलोक श्रीवास (मास्टर ट्रेनरicc मेंबर) प्रभारी मस्तुरी ब्लाक ,श्याम कश्यप शहर उपाध्यक्ष, दीलिप लहरिया पूर्व विधायक मस्तुरी विधानसभा, ब्रम्हदेव सिह जिला उपाध्यक्ष,अशोक राजवाल जिलाध्यक्ष युथ कांग्रेस,भुनेष धीरज इंटक जिलाध्यक्ष, परदेशी राज पार्षद,तिलक नेताम सेवा दल मीडिया प्रभारी,अल्ताफ कुरैशी शहर सचिव, लक्ष्मी भार्गव(सरपंच) ब्लॉक उपाध्यक्ष,उदय भार्गव ब्लॉक उपाध्यक्ष,विजय नामदेव ब्लॉक उपाध्यक्ष,वहीदा खान जिलाध्यक्ष महिला मजदूर प्रकोष्ट,फरिदा बेघम मस्तुरी प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, पूर्णिमा शर्मा उपाध्यक्ष महिला मजदूर प्रकोष्ठ,पूर्णिमा साहू शहर सचिव, चंद्रमुखी महासचिव मजदूर प्रकोप, सोनू चौहान,सभी प्रकोष्ठों के कांग्रेसीगण कार्यक्रम मे शामिल रहे।
देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी जन जागरण अभियान का आगाज रविवार से शुभारंभ हो गया है। प्रदेश में भी महंगाई के खिलाफ एक पखवाड़े तक चलने वाला जन जागरण अभियान कल से शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत पूरे ब्लॉक भर में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आज मस्तुरी ब्लॉक में जन जागरण अभियान के दुसरे दिन सोमवार को देवरीखुर्द सतबहिनीयां मंदिर से गदाचौक देवरीखुर्द कर समापन किया गया। जहां कार्यकर्ता हाथों में महंगाई को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर बैनर लेकर केन्द्र सरकार के गलतनीतियो पर नारे लगातार लगाते नजर आए।
अगले दिन 16नवंबर 2021 मंगलवार को भोथीडिह लावर से प्रारंभ होकर कोनी मे समापन होगा। बढती महंगाई के खिलाफ जनजागरण पदयात्रा अभियान के जरिए केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों चलते देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आमजन को जागरूक किया जाएगा। इस तरह 29 नवंबर तक प्रदेश कांग्रेस के जन जागरण अभियान गांव गाँव और शहर में चलते रहेंगे।
जिससे कि लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए। सभी संगठनों को भी जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस के संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के कार्यकर्ताओं को भी जन जागरण अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। संगठनों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर भी लोगों को बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर भी जागरूक करेंगे।
गणेशदत्त राजू तिवारी मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी ब्लाक।
No comments:
Post a Comment