जय श्री परशुरामजी
16 नवम्बर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग
'हमसफर मित्र न्यूज'
16 नवंबर 2021, दिन मंगलवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 8.01 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि. रेवती नक्षत्र रहेगा रात 08.15 तक फिर अश्विनी नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी. चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे रात 08.15 बजे तक फिर मेष राशि में चले जाएंगे । अभिजित मुहूर्त का समय होगा 11.44 से 12.27 बजे तक. इस दौरान आप कोई भी महत्वपूर्ण या कोई शुभ काम करना चाहें तो कर सकते हैं. राहुकाल का समय होगा 02.46 से 04.07 बजे तक. राहुकाल में माना जाता है कि महत्वपूर्ण या शुभ काम करने से बचना चाहिए. दिशा शूल रहेगा पूर्व. इसलिए पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचें.
आज का राशिफल
मेष
कार्यों में कामयाबी मिलेगी। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। सत्संग से लाभ होगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा की पदोन्नति हो सकती है। तनाव दूर होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी मित्रों से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा पूर्व
वृषभ
आपके सहयोग से किसी मित्र के काम पूरे होंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। आज दिनभर व्यस्त रहेंगे। आपको जोखिम लेने से बचना होगा। महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। आमदनी के नए अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। बोलचाल के दौरान संयमित रहें।
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा दक्षिण, पश्चिम
मिथुन
वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की आशंका है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद हो सकता है। दफ्तर में अफसर आपकी सराहना करेंगे। पदोन्नति के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ज्यादातर कार्य पूरे कर पाएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ सूचना मिलेगी।
राशि स्वामी बुध
रंग पीला
अंक 3, 6
दिशा पश्चिम
कर्क
आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। किसी काम में लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। बिना वजह खर्च करने से बचें। आपकी सलाह से कई लोगों के काम पूरे होंगे। आपकी सराहना होगी। आपका मन शांत रहेगा। सकारात्मक रहेंगे। छात्रों को लाभ होगा। कैरियर आगे बढ़ेगा।
राशि स्वामी चंद्र
रंग सफेद
अंक 4
दिशा पूर्व, दक्षिण
सिंह
आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। सत्संग का लाभ मिलेगा। अध्यात्म में मन लगेगा। अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। ऑफिस से जुड़े कार्य पूरे होंगे। सेहत ठीक रहेगी। आपको विशेषज्ञों के अनुभव का लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों से मतभेद दूर होंगे। वाहन आदि खरीद सकते हैं। घूमने जा सकते हैं।
राशि स्वामी सूर्य
रंग गोल्डन
अंक 5
दिशा पूर्व
कन्या
दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यवहार को नियंत्रित रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पुरानी बीमारी उभर सकती है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। आपका आज किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। शांत रहने का प्रयास करें। छात्रों को लाभ होगा। युवाओं काे काफी परिश्रम करना होगा। गोपनीय चर्चा करने से बचें।
राशि स्वामी बुध
रंग हरा
अंक 1, 8
दिशा दक्षिण
तुला
आपका दिन अच्छा बीतेगा। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या में बदलाव लाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। जोखिम लेने से बचें। अपनी वाणी पर काबू रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे
राशि स्वामी शुक्र
रंग सफेद
अंक 2, 7
दिशा पश्चिम
वृश्चिक
व्यवसायियों को यात्रा के मौके मिलेंगे। बड़ी दिक्कत आज दूर होगी। भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। सरकारी काम बनेंगे। खानपान को लेकर सतर्क रहना होगा। शारीरिक दर्द से चिंतित हो सकते हैं। धन की स्थिति ठीक रहेगी।
राशि स्वामी मंगल
रंग लाल
अंक 1, 8
दिशा उत्तर, पूर्व
धनु
अनजान लोगों से सावधान रहें। अपनी गोपनीय बात किसी को न बताएं। विरोधियों पर नजर रखें। आपको किसी तरह का नुकसान हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। किसी से विवाद होने की आशंका है। रिश्तेदारों से मतभेद दूर हो सकते हैं।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा पूर्व
मकर
किसी से विवाद हो सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। कार्य ज्यादा होने की वजह से थकान रहेगी। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा दक्षिण
कुंभ
धन लाभ होने की संभावना है। किसी कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जोखिम न लें। अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए आलस्य न करें। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। छात्रों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत ठीक रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी।
राशि स्वामी शनि
रंग नीला (आसमानी)
अंक 10, 11
दिशा पश्चिम
मीन
छल कपट करने वालों से सावधान रहें। सेहत को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद है। किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। दफ्तर का माहौल अनुकूल रहेगा।
राशि स्वामी वृहस्पति
रंग पीला
अंक 9, 12
दिशा उत्तर
No comments:
Post a Comment