बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरुआत - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, November 14, 2021



 बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नेतृत्व में शुरुआत 

मस्तुरी से गणेशदत्त राजू तिवारी की रिपोर्ट 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


मस्तुरीः बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जनजागरण अभियान, लालखदान हनुमान से शिवमंदिर महमंद तक कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा,

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के विरोध में पदयात्रा में  प्रदेश महामंत्री त्रिलोक श्रीवास मास्टर ट्रेनर icc मेंबर,,पूर्व विधायक दीलिप लहरिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ,प्रदेश सचिव किरण तिवारी,प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव,लक्ष्मी भार्गव उपाध्यक्ष जिला अध्यक्ष युथ कांग्रेसअशोक राजवाल,ब्रम्हदेव आमंत्रित सदस्य, अनिल निषाद सरपंच प्रतिनिधि, नारद रजक बीडीसी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस कई पदाधिकारी शामिल हुए।

ब्लॉक मस्तुरी के लालखदान से महमंद से निकले कांग्रेसियों ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की महंगाई पर नियंत्रण न कर पाने के लिए मोदी सरकार को दोषी ठहराया बताया कि आम जनता परेशान हैं और मोदी सरकार अपने मे मस्त हैं।जनता के समस्याओं से जैसे केंद्र सरकार को कोई लेना देना ही नही महंगाई कम करने के लिए कोई प्रयास नही किया जा रहा उल्टे जनता से सीधी जुडी हुई पेट्रोल, डीजल घरेलू गैस पर और अधिक टैक्स लगाकर जनता की मेहनत की कमाई से रूपये निकालने का प्रयास किया जा रहा है।जनता सब देख रही है प्रधानमंत्री मोदी केझूठे वादों मे आकर जनता ने ऊन्हे और ऊनकी पार्टी को चूना था।अब वादे पूरे नहीं होने के चलते जनता पछता रही है बढी हुई महंगाई का भार जनता पर पड रही है गरीब और महागरीब हो रहा है मध्य वर्गीय परिवार पीस रहा है जनता महंगाई के आगे काफी त्रस्त हो चूकी है।

ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा की पूर्व में कांग्रेस सरकार जनता को राहत देने के लिए कई तरह से प्रयास करती थी फिर भी यदि कभी 10/20 पैसे बढते थे तो भाजपाई सडक पर बैठ कर प्रदर्शन करते थे ।और जनता के हित का आंदोलन बताते थे आज जब उस समय से पेट्रोल डेढ गुना हो चुका है महंगाई चरम सीमा पर  पहुंच चुकी  तब उन्हें जनता की पीडा नजर नही आती है गैस सिलेंडर ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है गरीब ही नही मध्यम वर्गीय परिवार भी अब इस महंगाई को झेल नही पा पा रहा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से शेरूखान,विमला मानिकपुरी, उदय भार्गव, विजय नामदेव,मनोज श्रीवास, प्रमोद यादव सुभाष टंडन,अभिषेक साहू,रिंकू केवट, केसरी साहु,राजेश साहू,शाहिद भाई,अनिश खांन, के साथ मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी के साथ कई कांग्रेसी शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment