2 अक्तूबर से 14 नवम्बर आजादी की 75 वीं अवसर पर अमृत मिशन का आयोजन बिल्हा में सम्पन्न
मनितोष सरकार (संपादक)
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा, 14 नवम्बर 2021 रविवार। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर बिल्हा न्यायालय से न्यायाधीश माननीय श्रीमान श्याम कुमार साहू सर के निर्देशन में अमृत मिशन रैली निकाली गई। 14 नवम्बर को बाल दिवस के उपलक्ष्य पर अमृत मिशन कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे बिल्हा न्यायालय से रैली निकाल कर गांधी चौक पर गांधी जी को माला अर्पण कर मिशन को पूरा किये गये। तत्पश्चात वापस न्यायालय परिसर में आकर विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में अहम जानकारियां दी गई। इस अवसर पर शासकीय सूरजमल स्कूल के छात्र एवं ओम शिव शक्ति स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे और कार्यक्रम का लाभ उठाएं।
ज्ञात हो कि भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में 2 अक्तूबर गांधी जयंती से लेकर 14 नवम्बर पं जवाहरलाल नेहरू जयंती तक आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत मिशन योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था, जिसका समापन पर आज न्यायाधीश एवं अन्य के द्वारा यह कार्यक्रम बड़ी धुमधाम से मनाया गया है।
कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीश महोदय श्याम कुमार साहू जी ने कानूनी सलाह से बच्चों को अवगत कराया। एडवोकेट राजकुमार मानिकपुरी जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज चाचा नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और बच्चे ही देश का भविष्य हैं तथा गलत कार्य नहीं करने का सलाह दिया है। वकील संघ के अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा ने कानूनी जानकारी देते हुए गलत कार्य करने का सजा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। एडवोकेट गणेश नोनिया जी ने भी देश के आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत मिशन के बारे में बच्चों को अवगत कराया। इसी प्रकार स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों को छोटी-बड़ी जानकारी देकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर न्यायाधीश माननीय श्रीमान श्याम कुमार साहू, बाबू चंद्रशेखर तिवारी, वकील संघ के अध्यक्ष जमुना प्रसाद वर्मा, एडवोकेट श्याम कार्तिक पटेल, एडवोकेट गणेश नोनिया, एडवोकेट इंद कुमार गुप्ता। शासकीय सूरजमल विद्यालय के शिक्षक अशोक शर्मा, शिक्षक दिनेश कुमार बिसेन एवं शिक्षक अशोक बंजारे एवं संपादक तथा पैरालिगल वॉलंटियर श्री मनितोष सरकार जी उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment