28 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Thursday, October 28, 2021

 जय परशुरामजीः

28 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


28 अक्टूबर 2021 दिन गुरुवार, कार्तिक माह, कृष्ण पक्ष ,सप्तमी तिथि, सप्तमी तिथि 12:49 PM तक उपरांत अष्टमी ,नक्षत्र पुनर्वसु 09:41 AM तक उपरांत पुष्य, साध्य योग 02:20 AM तक, उसके बाद शुभ योग ,राहुकाल 01:34 PM से 02:58 PM तक है, चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

कारोबार में फायदे के अवसर हाथ आएंगे। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। पास की जगह की यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। युवाओं की कोशिश कामयाब रहेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। दंपत्ति खुश रहेंगे। 

वृषभ

आज किसी काम में नुकसान हो सकता है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। परिवार में कलह हो सकता है। लाइफ पार्टनर से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

मिथुन 

सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रु के चलते नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसर प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। तनाव हो सकता है। किसी की बात से ठेस लगेगी। किसी को सलाह न दें। वाहन सावधानी से चलाएं। 

कर्क 

अनजान लोगों के चलते दिक्कत में रहेंगे। धन संबंधी मामलों को लेकर किसी से विवाद हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में तरक्की मिलेगी। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में मंदी रहेगी का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा।

सिंह 

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कारोबार में लापरवाही से  हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जरूरी कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए कार्य में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। संतान से जुड़ी परेशानी दूर होगी।  

कन्या

मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ होने की संभावना है। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। आमदनी बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। तनाव हावी रहेंगे। ज्यादातर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। इलाज पर व्यय हो सकता है। अज्ञात बाधा दूर होगी।

तुला

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम में गड़बड़ी हो सकती है।आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम के कार्य टालें, धैर्य रखें। वाहन चलाते समय चोट व दुर्घटना  संभव है। जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी से मधुरता रहेगी। खानपान को नियंत्रित रखें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। 

वृश्चिक 

तनाव दूर होगा। हड़बड़ी में कार्य न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से ठेस पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। अनजान लोगों से सावधान रहें। आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। विवाद की स्थिति से दूर रहें।   

धनु 

बड़े खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। कुछ कार्यों में विलंब होगा। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आलस्य न करें। लाभ बढ़ेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। रूकी हुई रकम वापस मिल सकती है। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। 

मकर

कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। अपने मित्रों से मुलाकात करेंगे। दुखद सूचना मिल सकती है। अचानक किसी से विवाद संभव है। सामाजिक कार्य से लाभ होगा। 

कुंभ 

सकारात्मक रहेंगे। जोखिम उठा सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। साहस बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। कारोबार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। शासकीय कार्य पूरे होंगे। तरक्की मिलेगी।

मीन 

बुरी खबर मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। आपके मित्र मदद करेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। साझेदारी में काम शुरू न करें। बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ोतरी होगी। निवेश करेंगे।नौकरी में सहयोगियों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। नशापान न करें। खुशखबरी मिलेगी। 


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।
9098571220/9977701806.

No comments:

Post a Comment