25 अक्टूबर : जानिए आज का राशिफल में आपके लिए क्या है खास... - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Monday, October 25, 2021

 जय परशुरामजी

25 अक्टूबर का सम्पूर्ण राशिफल एवं पंचांग 

'हमसफर मित्र न्यूज' 


कार्तिक माह,कृष्ण पक्ष ,पंचमी तिथि,नक्षत्र म्रृगशीर्षा 04:11 AM तक उपरांत आद्रा ,परिघ योग 12:37 AM तक, उसके बाद शिव योग,राहुकाल 07:56 AM से 09:21 AM तक है, 02:37 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज का राशिफलः

मेष 

धन संबंधी दिक्कत दूर होगी। नया काम आपको कामयाबी देगा। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। अपने कार्यों में बिजी रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की सहयोगियों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। जीवनसाथी की तबियत खराब होने के चलते चिंतित हो सकते हैं। इस हफ्ते खर्च ज्यादा होगा। उधार लेने से बचें। फील्ड में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। इस अवसर का लाभ उठाएं। आपको हफ्ते के अंत में खुशखबरी मिल सकती है।

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा पूर्व

वृषभ 

ज्यादातर दिक्कतें दूर हो जाएंगी। आपका काम रफ्तार पकड़ेगा। वाणी पर संयम रखना होगा। किसी रिश्तेदार से विवाद की स्थिति बन सकती है। अचल संपत्ति को लेकर तनाव रहेगा। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्ते की बात चल सकती है। दफ्तर का माहौल ठीक रहेगा। युवाओं की समस्या सुलझ सकती है। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। घर के जरूरत के सामान खरीदने की योजना बना सकते हैं। बुजुर्गों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बाहर का खाने पीने से बचें।

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा दक्षिण, पश्चिम

मिथुन

समाज में आपका रूतबा बढ़ेगा। आपके विरोधी पस्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के सामने कुछ दिक्कतें आ सकते हैं। पदोन्नति नहीं मिल पाने के कारण कुछ चिंतित रहेंगे। परिवार के लोगों के सहयोग से आपकी दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे। व्यवसायियों को नए मौके मिलेंगे। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। किस्मत का साथ रहेगा। हफ्ते के आखिरी में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आपके व्यवहार से सभी खुश होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ समय  बिताने का प्रयास करें। दान आदि कार्य कर सकते हैं। 

राशि स्वामी बुध

रंग पीला

अंक 3, 6

दिशा पश्चिम

कर्क 

आपको व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा। नौकरी की चिंता दूर होगी। लंबी यात्रा कर सकते हैं। परिवार के लोगों के सहयोग से आपके लगभग सभी कार्य पूरे होंगे। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए काफी मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आप प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। निवेश से लाभ होगा। जुआ, सट्टा, नशा आदि व्यसनों से दूर रहें। कुसंगति से बचना होगा। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नई सूचना मिलेगी।

राशि स्वामी चंद्र

रंग सफेद

अंक 4

दिशा पूर्व, दक्षिण

सिंह 

स्वास्थ्य खराब हो सकता है। छात्रों को लाभ होगा। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। ज्यादातर कार्य आपके पूरे होंगे। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें। विरोधी नुकसान पहुंचा सकते है। अकारण किसी से न उलझें। तनाव बढ़ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हावी रहेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कारोबारियों को लाभ होगा। कैरियर संबंधी समस्या का हल निकलेगा। सामाजिक रूप से सराहना होगी। बिना वजह खर्च न करें। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था करें। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं।

राशि स्वामी सूर्य

रंग गोल्डन

अंक 5

दिशा पूर्व

कन्या 

आपका बजट प्रभावित हो सकता है। कारोबार जोर पकड़ेगा। व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। हफ्ते के अंत में धन लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी उभर सकती है। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। इस दौरान कुछ नई जानकारी मिलेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। बुजुर्गों की सेवा करें। जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास करें। जहां तक हो सके कर्ज लेने से बचें। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। हफ्ते के आखिर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। 

राशि स्वामी बुध

रंग हरा

अंक 1, 8

दिशा दक्षिण

तुला 

आपका नया कारोबार सफलता देगा। फील्ड में काम करने वालों के लिए यह हफ्ता कुछ परेशानियों से भरा है। निवेश के बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। किसी भी दस्तावेज में दस्तखत करते समय सतर्क रहें। अचल संपत्ति खरीदने के दौरान जल्दबाजी न करें। नुकसान हो सकता है। तनाव लेने से बचें। संतान का व्यवहार पीड़ा पहुंचा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के लोगों की मदद से आपके काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हफ्ते में कई बार प्रसन्नता के अवसर आएंगे। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। 

राशि स्वामी शुक्र

रंग सफेद

अंक 2, 7

दिशा पश्चिम

वृश्चिक 

आपकी तबियत बिगड़ सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। नया कारोबार आपको सफलता देगा। हफ्ते के मध्य में किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना होगा। मित्रों से चर्चा हो सकती है। किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। नया काम शुरू करने का विचार कर सकते हैं। यात्रा को टालें। जोखिम लेने से बचें। बच्चों के साथ समय बिताएं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। धनलाभ होने की संभावना है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। 

राशि स्वामी मंगल

रंग लाल

अंक 1, 8

दिशा उत्तर, पूर्व

धनु 

पारिवारिक और सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी भी तरह की परेशानी होने पर परिवार और मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा। कर्ज की रकम वापस मिलने की उम्मीद बनी हुई है। किसी से विवाद हो सकता है। थकान और कमजोरी ज्यादा रहेगी। ज्यादा खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। युवाओं का प्रतियोगी परीक्षा के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। जोखिम लेने से बचें। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा पूर्व

मकर

आप इस हफ्ते धर्म-कर्म से जुड़े रहेंगे। जरूरतमदों की मदद करने के मौके मिलेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई  योजना पर काम कर सकते हैं। बैंक व अन्य सरकारी दफ्तरों के काम पूरे होंगे। परिवार के लोगों का साथ रहेगा। रिश्तेदारों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। सप्ताह के आखिर में धन लाभ होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। वाणी में मधुरता लाएं। किसी से अनर्गल बात न करें। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा जिम्मेदारी मिलेगी। अफसर आपकी सराहना करें। बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। 

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा दक्षिण

कुंभ

सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आप अपनी दिनचर्या में परिवर्तन ला सकते हैं। सेहत को सुधारने के लिए व्यायाम आदि शुरू कर सकते हैं। काराेबार की स्थिति सामान्य रहेगी। बेवजह खर्च करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखें। भौतिक संसाधन जुटाने में धन व्यय होगा। विरोधियों पर आप हावी रहेंगे। मित्रों की ओर से खुशखबरी मिलेगी। कानूनी मामले आगे बढ़ेंगे। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। अनजान लोगों से इस हफ्ते कुछ नुकसान हो सकता है। गोपनीय चर्चा किसी से न करें। युवा वर्ग प्रसन्न रहेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी।

राशि स्वामी शनि

रंग नीला (आसमानी)

अंक 10, 11

दिशा पश्चिम

मीन

आपको अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। शारीरिक दर्द की अधिकता हो सकती है। व्यवसायियों को लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में निकट स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। वाहन आदि चलाते समय सावधान रहें। जोखिम से जुड़े कार्यों के न करें। किसी की बात से आप तनाव में आ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी का कहना मानें। छात्रों की समस्या दूर होगी। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी मेें नए अवसर मिलेंगे। पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। 

राशि स्वामी वृहस्पति

रंग पीला

अंक 9, 12

दिशा उत्तर


पं.गणेशदत्त राजू तिवारी मल्हार जिलाध्यक्ष
विश्व ब्राह्मण महापरिषद बिलासपुर छ.ग.।

No comments:

Post a Comment