चक्कर आने पर करें ये आसान घरेलू उपचार - HUMSAFAR MITRA NEWS

Advertisment

Advertisment
Sarkar Online Center

Breaking

Followers


Youtube

Sunday, September 26, 2021

 [आज का सेहत] 

चक्कर आने पर करें ये आसान घरेलू उपचार 

लेखक - 'मनितोष सरकार', बिल्हा (संपादक) 

'हमसफर मित्र न्यूज' 





चक्कर आना एक साधारण सी बात हो सकती है, पर कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं, शरीर में पोषक तत्व की कमी, नींद पूरी न होना, खुन की कमी, शरीर में पानी की कमी होना अथवा कब्ज की शिकायत में भी चक्कर आने लगती है। कभी-कभी देखा जाए तो मानसिक तनाव के कारण भी चक्कर आतीं है। वृद्धावस्था में चक्कर आने को अक्सर वार्टीगो बीमारी का संकेत देती है। 


सबसे पहले तो आप यह पता लगाएं कि आपको चक्कर क्यों आ रहे हैं। समझ में नहीं आने पर डॉक्टर के सलाह से कुछ जांच भी करवा लिजिए, जिससे कि आपको मालूम हो जाए कि किस लिए चक्कर आ रहे हैं। 


चक्कर का कुछ लक्षण ऐसा भी है - अचानक सिर घूम जाता है। आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है। कुछ नजर नहीं आता। सारी धरती घूमती सी नजर आती है। तो, इसे आप चक्‍कर आना कहते हैं। हमने पहले ही बतायें हैं कि चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं चक्कर आने पर किये जाने वाले घरेलू उपचारों के बारे में। ऐसे माना जाए तो चक्कर आने का मेन कारण शारीरिक कमजोरी है। 


चक्कर आने पर घरेलू उपचार के बारे में हम आपको बताएगें लेंकिन सब से पहले हम यह जान लेते है कि चक्कर आना किसे कहते है कभी-कभी किसी को चक्कर आते हैं, थोड़ी देर तक बैठे रहने के बाद जैसे ही उठते हैं, आंखों के सामने अंधेरा छा जाता है। ऐसा लगता होगा कि आपके चारो ओर की चीजें तेजी से घूम रही हैं। यह तब होता है, जब मस्तिष्क में रक्त की पूर्ति कम हो जाती है। रक्तचाप में अचानक कमी से भी यह स्थिति पैदा हो सकती है। घर में रखी चीजों द्धारा आप इस का उपचार कर सकती है। आइए जानते हैं 'हमसफर मित्र न्यूज' के 'आज का सेहत' में जानें इन उपायों के बारें में-


चक्कर आने पर घरेलू उपचार :


* लौकी पकने के बाद सूखी हुई डण्ठल की तरफ से काट दें, ताकि अन्दर का खोखलापन दिखाई दे। अगर सूखा गूदा हो तो उसे निकाल दें। अब इसमें ऊपर तक पानी भर कर 12 घण्टे तक रखें फिर हिलाकर पानी निकाल कर साफ कपड़े से छान लें। इस पानी को ऐसे बर्तन में भरें, जिसमें आप अपनी नाक को डुबो सकें। नाक डुबोकर जोर से सांस खींचें, ताकि पानी नाक से अन्दर चढ़ जाए। पानी खींचने के बाद नाक नीचे तरफ करके आराम करें। इस उपाय से चक्कर आने की समस्या सदा के लिए खत्म हो जाती है। इसमें ये सावधानी रखें कि पानी नाक के द्वारा फेफड़े में पहुंच न जाए। 


* चक्कर आने पर तुलसी के रस में चीनी मिलाकर सेवन करने से या तुलसी के पत्तों में शहद मिलाकर चाटने से चक्कर आना बंद हो जाता है।


* चक्कर आने पर धनिया पाउडर दस ग्राम तथा आंवले का पाउडर दस ग्राम लेकर एक गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह अच्छी तरह मिलाकर पी लें। इससे चक्कर आने बंद हो जाते है।


* सिर चकराने पर आधा गिलास पानी में दो लौंग डालकर उसे उबाल लें और फिर उस पानी को पी लें। इस पानी को पीने से चक्कर में लाभ मिलता है।


* 10 ग्राम आंवला, 3 ग्राम काली मिर्च और 10 ग्राम बताशे को पीस लें। 15 दिनों तक रोजाना इसका सेवन करें चक्कर आना बंद हो जाएगा।


* जिन लोगों को चक्कर आते हैं उन्हें दोपहर के भोजन के 2 घंटे पहले और शाम के नाश्ते में फलों का जूस पीना चाहिए। रोजाना जूस पीने से चक्कर आना बंद हो जाएंगे। लेकिन ध्यान रखें कि जूस में किसी प्रकार का मीठा या मसाला नहीं डालें सदा शुद्ध जूस पियें। जूस की जगह चाहें तो ताजे फल भी खा सकते हैं।


* नारियल का पानी रोज पीने से भी चक्कर आने बंद हो जाते है।


* चाय व कॉफ़ी कम पीनी चाहिए। अधिक चाय व कॉफ़ी पीने से भी चक्कर आते हैं।


* 20 ग्राम मुनक्का घी में सेंककर सेंधा नमक डालकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते है।


* खरबूजे के बीजों को पीसकर घी में भुन लें। अब इसकी थोड़ी थोड़ी मात्रा सुबह शाम लें, इससे चक्कर आने की समस्या में बहुत लाभ होता है।


उपरोक्त उपचार से लाभ नहीं मिलने पर अपने निजी चिकित्सक से परामर्श करें...




No comments:

Post a Comment