बिल्हा में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव
पौधारोपण कर किया गया शुरूआत
बिल्हा से 'राजेन्द्र डहरिया' की रिपोर्ट
'हमसफर मित्र न्यूज'
बिल्हा। शास. सूरजमल उ.मा.वि. बिल्हा में दिनांक 02.08.2021 को शाला प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम राजेन्द्र शुक्ला , छाया विधायक विधानसभा क्षेत्र बिल्हा एवं श्रीमती राखी प्रकाश बिंदल, अध्यक्षा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, शास. सूरजमल उ.मा.वि. बिल्हा की। अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के उपरांत छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा तिलक लगाकर पुस्तक प्रदान किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसंदी से अपने उद्बोधन में शुक्ला ने कहा कि छात्रहित हमारी प्राथमिकता है और शाला की समस्या का निदान करना हमारा उद्देश्य है। हम शाला की हर समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयासरत रहेंगे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती राखी प्रकाश बिंदल ने कहा कि शासन ने जो महती जिम्मेदारी प्रदान की है। आप सभी के मार्गदर्शन एवं आर्शीवाद से निर्वहन करने का प्रयास करूंगी। स्वागत भाषण संस्था में संस्था के प्र. प्राचार्य श्रीमती संगीता कुशवाहा ने संस्था की समस्या की ओर अतिथियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत बिल्हा की अध्यक्षा श्रीमती जमा बाई कोशले नगर पंचायत बिल्हा के उपाध्यक्ष नानक रेलवानी , नगर पंचायत बोदरी के अध्यक्ष परदेशी राम ध्रुववंशी, उपाध्यक्ष अभिषेक दुबे , नगर पंचायत बिल्हा के एल्डरमेन गोल्डी पंजवानी , बृजेश दुबे , मनोज पाण्डेय , जनपद सदस्य बिल्हा प्रितम बांधे पार्षद बिल्हा, महेश माखीजा सांसद प्रतिनिधि किशोर बजाज विधायक प्रतिनिधि सलीम खान, जोगेन्द्र सिंह सलूजा , केशव पाण्डे , हरदीप सलूजा , शैलेन्द्रा शर्मा , चद्रप्रताप तिवारी देवी सिंह,,मोइन खान ,,श्याम आर्य,,एवं नगर के गणमान्य नागरिक, शिक्षक, शिक्षिकाए, छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के व्याख्याता दिनेश सिंह बिसेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के व्याख्याता सुरेश जाधव, प्रमोद वर्मा, अजय दुबे, जितेन्द्र विश्वकर्मा, अफजल अंसारी, मनोज पवार, अशोक बंजारे योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रकाश बिंदल द्वारा किया गया।
No comments:
Post a Comment